नदी में बह गए बुजुर्ग का चार दिनों बाद मिला शव

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हूडिगदाग गांव निवासी फूलचंद स्वासी बुधवार को अपने जानवरों को चराने के लिए घर से निकले थे। जानवर नदी के पार हो गए थे। अपनी चप्पल एवं कपड़ों को नदी के किनारे रखकर फूलचंद नदी पार करने लगे। इस क्रम में तेज धारा में बह गए।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:45 PM (IST)
नदी में बह गए बुजुर्ग का चार दिनों बाद मिला शव
नदी की तेज धारा में बह गए फूलचंद का शव बरामद ।

तुपुदाना(रांची), जासं। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हूडिगदाग गांव निवासी फूलचंद स्वासी बुधवार को अपने जानवरों को चराने के लिए घर से निकले थे। जानवर नदी के पार हो गए थे। अपनी चप्पल एवं कपड़ों को नदी के किनारे रखकर फूलचंद नदी पार करने लगे। इस क्रम में नदी की तेज धारा में बह गए।  ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद भी जब वे नहीं मिले तो मामले की जानकारी तुपुदाना पुलिस को दी गई ।

तुपुदाना थाना प्रभारी कन्हैया सिंह घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। काफी खोजबीन की गई। लेकिन फूलचंद का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना के 4 दिन बाद रविवार को गांव से 4 किलोमीटर दूर डडुल के पास नदी में चट्टानों के बीच फूलचंद का शव मिला। पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को पानी के बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। फूलचंद पूर्व में ड्राइवर थे। अभी घर में रहकर खेती बारी करते थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी गमगीन हैंं। क्योंकि फूलचंद बहुत ही सीधा सादा और मिलनसार प्रवृति के थे।

chat bot
आपका साथी