झारखंड में महामारी घोषित होगी ब्‍लैक फंगस, इलाज में पोसाकोनाजोल के इस्तेमाल की अनुमति

Black Fungus Jharkhand News ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है। कैबिनेट की 22 जून को बैठक में स्वीकृति मिल सकती है। इधर पोसाकोनाजोल के इस्‍तेमाल के लिए सभी सिविल सर्जनों मेडिकल कॉलेजों के निदेशक प्राचार्य व अस्पतालों को जानकारी दी गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:01 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 12:38 PM (IST)
झारखंड में महामारी घोषित होगी ब्‍लैक फंगस, इलाज में पोसाकोनाजोल के इस्तेमाल की अनुमति
Black Fungus, Jharkhand News ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) को महामारी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसका संलेख तैयार कर लिया है। कैबिनेट की 22 जून को होने वाली बैठक में इस पर स्वीकृति मिल सकती है। बता दें कि ब्लैक फंगस को महामारी घोषित होने से इसके मरीजों की जानकारी जिला प्रशासन व राज्य सरकार को देना अनिवार्य हो जाएगा। साथ ही इस पर नियंत्रण के लिए उपायुक्त की शक्तियां बढ़ जाएंगी।

ब्लैक फंगस के इलाज में पोसाकोनाजोल के इस्तेमाल की अनुमति

भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आइसीएमआर) ने ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए पोसाकोनाजोल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। एंटी फंगल इंजेक्शन के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला ने सभी मेडिकल कॉलेजों के निदेशक, प्राचार्यों, सिविल सर्जनों आदि को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही सभी निजी अस्पतालों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

बता दें कि अभी तक ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा था। यह इंजेक्शन कालाजार के मरीजों को भी दिया जाता है। राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक इसके 79 पुष्ट तथा 52 संभावित मामले मिल चुके हैं। इससे 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि ब्लैक फंगस के 37 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

chat bot
आपका साथी