झारखंड में 24 घंटे में ब्लैक फंगस से पांच मरीजों की मौत, संक्रमित पर खास नजर

Black Fungus Jharkhand News झारखंड में ब्लैक फंगस के 12 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अबतक 79 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 51 संभावित हैं। ब्लैक फंगस की पहचान के लिए कोरोना मरीजों की आवश्यक जांच के निर्देश दिए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:34 PM (IST)
झारखंड में 24 घंटे में ब्लैक फंगस से पांच मरीजों की मौत, संक्रमित पर खास नजर
Black Fungus, Jharkhand News झारखंड में ब्लैक फंगस के 12 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

रांची, राज्य ब्यूराे। झारखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) से 24 घंटे के भीतर पांच लोगों की माैत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस बीच कुल 12 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में इसके चार और मरीज मिले हैं। इनमें एक की जांच में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन संभावित मरीज हैं। अब तक राज्य में इसके पुष्ट मामले बढ़कर 79 हो गए हैं, जबकि 51 संभावित मरीज हैं। अबतक 25 लोगों की जान ब्लैक फंगस से गई है, जबकि 37 स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में वर्तमान में ब्लैक फंगस से मृत्यु की दर 40 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 60 प्रतिशत है। बता दें कि इससे होने वाली मौत की दर 50 से 60 प्रतिशत होती है। इधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के राज्य नोडल पदाधिकारी (आइईसी) सिद्धार्थ त्रिपाठी के अनुसार केंद्र के निर्देश पर कोरोना मरीजों का इलाज करनेवाले चिकित्सकों व अस्पतालों के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें मरीजों में ब्लैक फंगस की पहचान के लिए चेकलिस्ट भी दिया गया है।

इससे समय पर संक्रमण की पहचान कर मरीज का इलाज शुरू किया जा सकेगा। इसमें 35 बिंदुओं पर मरीजों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। मरीजों को स्टेरॉयड देने को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए गए हैं। वहीं, मरीज से यह जानकारी भी लेने को कहा गया है कि कहीं वह पूर्व से होम आइसोलेशन में रहते हुए या कहीं और इलाज कराते हुए स्टेरॉयड तो नहीं ले रहा है। अस्पतालों में इंफेक्शन कंट्रोल तथा हाइजिन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी