Jharkhand Politics: पंचायत चुनाव की मांग को ले भाजपा राज्य सरकार पर बनाएगी दबाव

Jharkhand Politics पंचायत चुनाव की मांग को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस बाबत सहमति बनी।15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को बूथ स्तर पर बनाने का निर्णय भी लिया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 08:18 PM (IST)
Jharkhand Politics: पंचायत चुनाव की मांग को ले भाजपा राज्य सरकार पर बनाएगी दबाव
पंचायत चुनाव की मांग को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी।

रांची, राब्यू। पंचायत चुनाव की मांग को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस बाबत सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को बूथ स्तर पर बनाने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला परिषद चुनाव मजबूती से लड़ेगी और प्रदेश में जल्द पंचायत चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए वैक्सीनेशन युक्त बूथ कार्यक्रम संचालित किए जाने की जानकारी भी पदाधिकारियों से साझा की।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेन गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी मौजूद थे।

जनजातीय समाज के लिए भाजपा ने किया सर्वाधिक कार्य : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वंशवाद को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम को आगे बढ़ाने के बजाए परिवार के लोगों का नाम आगे बढ़ाया, जबकि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने 15 नवंबर को ही राज्य गठन का दर्जा दिया। एयरपोर्ट का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम से किया। वहीं, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया। केंद्र सरकार के फैसले से प्रदेश की जनता में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहली बार आठ जनजातीय सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान को लेकर अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

संगठन महामंत्री ने बूथ की मजबूती पर दिया जोर

संगठन महामंत्री धर्मपाल ङ्क्षसह ने संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिलाध्यक्षों को बूथ समितियों के पुनर्गठन, अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस, निर्धारित मानदंडों के तहत प्रशिक्षण पूरा करना व निर्धारित कार्यक्रम को पूरा करने का दिशा निर्देश दिया।

जनजाति समाज हुआ गौरवान्वित : समीर उरांव

एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाने के निर्णय से जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जो जनजाति समाज के स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, उन्हें पहली बार सम्मानित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी