आदिवासियों की घटी जनसंख्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भाजपा

प्रदेश भाजपा ने झारखंड में आदिवासियों की घटती जनसंख्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 09:04 PM (IST)
आदिवासियों की घटी जनसंख्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भाजपा
आदिवासियों की घटी जनसंख्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भाजपा

रांची : प्रदेश भाजपा ने झारखंड में आदिवासियों की घटती जनसंख्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि काग्रेस ने 60 वर्षो तक राज किया और आदिवासियों के लिए रोजगार के कोई नए रास्ते नहीं खोले। जिसके कारण इनका बड़ी संख्या में पलायन हुआ।

शाहदेव ने कहा, अब रघुवर सरकार ने पहली बार नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में घटती जनसंख्या पर स्टडी करके इसे रोकने के उपाय करने के लिए समिति बनाई है। शाहदेव ने आरोप लगाया कि काग्रेस ने ही आदिवासियों का सबसे ज्यादा नुकसान किया और अब इसके नेता इनके हितैषी बनने का नाटक कर रहे हैं। शाहदेव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पर भी तंज कसे। कहा, डॉ. अजय को आदिवासी शब्द का 'अ' भी पता नहीं है। उनकी पार्टी ने आजादी के बाद से आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।

प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि काग्रेस आदिवासियों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाना चाहती है। काग्रेस को जब मौका उसने आदिवासियों का उपयोग किया और झारखंड की संपदा को लूटने का काम किया। अब हताश और निराश काग्रेस भाजपा पर दोष मढ़ बचना चाहती है। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक ने कहा कि काग्रेस-झामुमो की सरकार स्थानीय नीति-नियोजन नीति नही बना पाई, जिस कारण नियुक्तियों के अभाव में हजारों आदिवासी युवा बेरोजगार रह गए। रघुवर दास की सरकार बनने के बाद तुरंत स्थानीय नीति-नियोजन नीति बनाई गई, जिससे आदिवासी युवाओं को नौकरी मिली।

chat bot
आपका साथी