Coronavirus Jharkhand: भाजपा बोली, मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करें राज्यपाल

Lockdown Update. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को ई-मेल के माध्यम से भेजा ज्ञापन।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 06:01 AM (IST)
Coronavirus Jharkhand: भाजपा बोली, मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करें राज्यपाल
Coronavirus Jharkhand: भाजपा बोली, मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करें राज्यपाल

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस संदर्भ में राज्यपाल को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन है लेकिन झारखंड सरकार के मंत्री इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं।

आलमगीर आलम के निर्देश पर रविवार की रात 600 से अधिक संदिग्धों को बिना किसी जांच के बसों में भरकर साहिबगंज, पाकुड़ व कोडरमा भेजा गया। इनमें आठ बस की अनुशंसा आलमगीर आलम ने की थी जबकि तीन को अजिम शेख नामक व्यक्ति के निर्देश पर भेजा गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त संदिग्धों में बहुतों का संबंध बांग्लादेश से है।

उन्हें योजनाबद्ध तरीके से भारत और झारखंड भेजा गया है। ज्ञापन में भाजपा ने 24 व 30 मार्च को तमाड़ व रांची में धार्मिक स्थल से पकड़े गए विदेशी लोगों का मामला भी उठाया है। कहा गया ये विदेशी अपने को धर्म प्रचारक बता रहे हैं। कहा, किसी भी धर्म प्रचार के लिए किसी को वीजा नहीं दिया जाता। बल्कि उन्हें टूरिस्ट वीजा दिया जाता है। पकड़े गए व्यक्ति टूरिस्ट वीजा लेकर धर्म का प्रचार कैसे करने लगे?

chat bot
आपका साथी