भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती

रांची भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इसे लेकर झारखंड के 29 हजार बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 08:47 PM (IST)
भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती
भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इसे लेकर झारखंड के 29 हजार बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, राज्य के सभी 513 मंडलों में किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में शामिल हजारों किसानों ने एलईडी, प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

इधर, रांची के हरमू स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने जीवनपर्यंत अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत व भारतीयता को मजबूत किया और गरिमा प्रदान किया। उन्होंने न सिर्फ पार्टी को नई ऊंचाई दी, बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा दी।

वहीं, विधायक सीपी सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने एवं किसानों को कर्ज से मुक्त कराने की दिशा में किसान सम्मान निधि का हस्तांतरण एक क्रांतिकारी कदम है। देश के नौ करोड़ किसानों को इससे लाभ हुआ है, जिनमें 30 लाख किसान झारखंड के शामिल हैं।

कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमणि सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू आदि ने भी संबोधित किए। इस अवसर पर अटल जी की कविताओं का पाठ हुआ। कार्यक्रम में कई किसानों ने भी भाग लिया। इस मौके पर शिवपूजन पाठक, कमाल खान, हेमंत दास, प्रेम मित्तल लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, रवि भट्ट, रमेश पुष्कर, राहुल अवस्थी, अमरनाथ चौधरी आदि उपस्थित थे।

----------------

chat bot
आपका साथी