Gudri Massacre: आक्रामक हुई भाजपा, पूछा-प्रियंका, राहुल और गुलाम नबी क्यों नहीं जा रहे गुदड़ी

भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कांग्रेस पर दोहरा चरित्र रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी की शह पर गिरिडीह और लोहरदगा में एक खास समुदाय द्वारा पथराव किया गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 04:20 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 07:26 AM (IST)
Gudri Massacre: आक्रामक हुई भाजपा, पूछा-प्रियंका, राहुल और गुलाम नबी क्यों नहीं जा रहे गुदड़ी
Gudri Massacre: आक्रामक हुई भाजपा, पूछा-प्रियंका, राहुल और गुलाम नबी क्यों नहीं जा रहे गुदड़ी

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव में हुए नरसंहार तथा सीएए के समर्थन में निकले जुलूस पर पथराव के बाद लोहरदगा में हुए बवाल पर भाजपा आक्रामक हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दोनों घटनाओं को लेकर कांग्रेस और झामुमो को निशाने पर लिया। कांग्रेस पर जहां दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया, वहीं हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकलापों पर भी सवाल उठाया। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर कांग्रेस का दबाव होने के कारण ही अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। मोलभाव कांग्रेस का इतिहास रहा है और मौका मिलने पर पार्टी समर्थन वापस भी लेती है।

शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से रूबरू भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राज्य में जंगलराज कायम हो गया है। नई सरकार के इतने कम समय के कार्यकाल में ही लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में गिरिडीह और लोहरदगा में जुलूस पर एक प्लान के तहत पथराव होता है। कांग्रेस के दफ्तर से भी पथराव होता है। उन्होंने इसे एक खास समुदाय को खुश करने की कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति बताते हुए कहा कि पार्टी लगातार झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर सीएए के विरोध में लोगों को उकसा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में सात निर्दोष आदिवासियों को उनके परिवार के सामने ही गला रेतकर हत्या कर दी जाती है तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद न तो कोई बयान देते हैं और न ही वहां जाते हैं। भाजपा चुप नहीं रहेगी। उन्होंने पार्टी द्वारा गठित छह सदस्यीय समिति को गुदड़ी नहीं जाने देने तथा उन्हें सरायकेला में ही रोके जाने पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर यह कैसा न्याय है? मौके पर चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

शीघ्र होगा प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का निर्विरोध चुने जाने के बाद अब झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन उनके द्वारा शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने विधायक दल के नेता के भी शीघ्र चयन की बात कही। बताया कि शनिवार से प्रदेश में पार्टी के संगठन बनाने का काम बूथ स्तर से शुरू कर दिया जाएगा। पार्टी में हर तीन वर्ष पर नया संगठन बनता है। 

रांची में @BJP4Jharkhand कार्यालय में जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में शामिल हुआ। @ArunSinghbjp @idharampalsingh pic.twitter.com/QnWeXli1Xz

— Raghubar Das (@dasraghubar) January 24, 2020

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने हेमंत सरकार को निशाने  पर लेते हुए कहा कि झारखंड में जंगलराज कायम हो गया है। इस सरकार के इतने कम समय में ही लोग त्राहिमाम करने लगे हैं। कांग्रेस पर दोहरा चरित्र रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी की शह पर गिरिडीह और लोहरदगा में एक खास समुदाय द्वारा पथराव किया गया। अरुण सिंह ने कहा, कांग्रेस हेमंत को किस तरह दबाव में रखी है इसे हेमंत सोरेन ही समझ रहे होंगे। अभी तक कैबिनेट का भी विस्तार नहीं हुआ। गुदड़ी नरसंहार पर अभी तक राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद के झारखंड नही आने पर भी सवाल उठाया। इधर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की अगुआई में बीजेपी कोर कमेटी की एक बैठक हुई। इसके बाद भाजपा जिलाध्‍यक्षों की बैठक भी महामंत्री ने ली। इस बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे।

आज @BJP4India के राष्ट्रीय महासचिव श्री @ArunSinghbjp के साथ @BJP4Jharkhand की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुआ। pic.twitter.com/hLCSxIs6Dd — Raghubar Das (@dasraghubar) January 24, 2020

chat bot
आपका साथी