भाजपा नेताओं ने किया योग, मानवता के लिए बताया वरदान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भाजपा के शीर्ष से लेकर मंडल स्तर तक के नेताओं ने योग किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:14 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:14 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने किया योग, मानवता के लिए बताया वरदान
भाजपा नेताओं ने किया योग, मानवता के लिए बताया वरदान

राज्य ब्यूरो, रांची : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भाजपा के शीर्ष से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को योग किया और इसे मानवता के लिए वरदान बताया। योग दिवस पर प्रदेश भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में 1,152 योग शिविर भी लगाए गए। पार्टी ने दावा किया कि इन योग शिविर में 67,238 लोग शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को अपने नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ योग किया। दीपक प्रकाश ने कहा कि योग मानवता के लिए वरदान है। इसमें संपूर्ण मानव जाति का कल्याण छिपा हुआ है। कहा, कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में योग की सार्थकता सिद्ध हुई है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग आज जहां दुनिया में महिमा मंडित हो रहा है, वहीं भारत के गांव-गांव तक लोगों की दिनचर्या में शामिल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार भारत की नई पीढ़ी में योग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में हर संभव सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ मिनटों के योगाभ्यास से भारत को रोगमुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में मोदी सरकार ने भारत की प्राचीन ज्ञान एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की पहल की है।

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उसने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का मूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है। स्वस्थ, मन एवं शरीर के निर्माण के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि कोरोना संकट के बीच योग कार्यक्रम को परिवार के साथ घर में करने के निर्देश सभी 27 सांगठनिक जिलों एवं 513 मंडलों को दिए गए थे।

---------------

chat bot
आपका साथी