भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा चिकित्सा परामर्श

राज्य ब्यूरो रांची कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती दूसरी लहर को देखते हुए भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:37 PM (IST)
भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा चिकित्सा परामर्श
भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा चिकित्सा परामर्श

राज्य ब्यूरो, रांची : कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती दूसरी लहर को देखते हुए भाजपा ने 'सेवा ही संगठन' अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर मदद मांगने वाले जरूरतमंदों को निश्शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ जरूरत की दवाएं भी उनके घर तक पहुंचाई जाएंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस कार्य को अंजाम देने लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद सहाय शामिल हैं। यह सेवा बुधवार से शुरू होगी।

सातों दिन 24 घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन का नंबर 8102925807 है। उक्त लाइन पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति चिकित्सकों का परामर्श प्राप्त कर सकता है। मदद के क्रम में भाजपा निजी व सरकारी अस्पतालों में जरूरतमंदों को बेड, वेंटिलेटर इत्यादि सुविधा के बारे में आवश्यक जानकारी व सहायता प्रदान करेगी। जिनके घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं, उनके घर तक आवश्यक दवा पहुंचाने की भी व्यवस्था पार्टी के स्तर से की जाएगी। भाजपा के सभी जनप्रतिनिध, सांसद, विधायक और वार्ड तक चुने हुए सदस्य बुधवार से इस कार्य में जुटेंगे। 'सेवा ही संगठन' अभियान के दौरान लोगों के बीच सैनिटाइजर व मास्क का भी वितरण किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने का अभियान भी पार्टी के स्तर से चलाया जाएगा।

----------------

हेल्पलाइन पर ये चिकित्सक देंगे परामर्श :

हेल्पलाइन पर परामर्श देने वाले चिकित्सकों में डॉ. तुषार आर्य (9334152192), डॉ. महेश (9431628295), डॉ. रामजी प्रसाद (9576127347) व डॉ. सुनील अग्रवाल (9937460669) शामिल हैं।

-----------

chat bot
आपका साथी