भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश को हाई कोर्ट से राहत, पीड़क कार्यवाही पर लगाई रोक

Jharkhand High Court News भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को आज झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की पीड़क कार्यवाही पर रोक लगा दी है। उन पर एक बयान को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 05:54 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश को हाई कोर्ट से राहत, पीड़क कार्यवाही पर लगाई रोक
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की पीड़क कार्यवाही पर रोक लगा दी है। बता दें कि दुमका में एक राजनीतिक बयान को लेकर दीपक प्रकाश के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके बाद प्रदेश अध्‍यक्ष की ओर से मामले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में पूरे प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी