कांग्रेस-झामुमो का दोहरा चरित्र उजागर : दीपक प्रकाश

रांची झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल को लेकर ऊहापोह की स्थिति से गुजर रही राज्य सरकार को भाजपा ने घेरा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जन विरोधी लैंड म्यूटेशन बिल पर कांग्रेस और झामुमो जनता को गुमराह कर रही है। अब जनता इनके दोहरे चरित्र को समझ चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:14 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 01:14 AM (IST)
कांग्रेस-झामुमो का दोहरा चरित्र उजागर : दीपक प्रकाश
कांग्रेस-झामुमो का दोहरा चरित्र उजागर : दीपक प्रकाश

रांची : झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल को लेकर ऊहापोह की स्थिति से गुजर रही राज्य सरकार को भाजपा ने घेरा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जन विरोधी लैंड म्यूटेशन बिल पर कांग्रेस और झामुमो जनता को गुमराह कर रही है। अब जनता इनके दोहरे चरित्र को समझ चुकी है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि एक ओर कैबिनेट में कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत चार मंत्रियों आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने लैंड म्यूटेशन बिल को पास किया, वही लोग बाहर में अब विरोध कर रहे हैं। सरकार में शामिल मंत्री इतने बेपरवाह हैं कि लैंड म्यूटेशन बिल को कैबिनेट से पास कर दिया। उन्होंने कहा कि लैंड म्यूटेशन बिल पर भाजपा के विरोध किए जाने के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक में इसका विरोध किया। यह दर्शाता है कि कांग्रेस और झामुमो राज्य के जल, जंगल, जमीन बेचने को आतुर है। अधिकारियों को अपना ढाल बनाकर गरीब जनता की जमीन लूट लेना चाहते हैं। विरोध होने के बाद कांग्रेस बिल को आदिवासी मूलवासी के खिलाफ बता कर जनता का विश्वास जीतना चाहती है, कितु कांग्रेस व झामुमो के रवैया ने इनका नकाब उठा दिया है। आदिवासी मूलवासी समझ चुके हैं कि कांग्रेस व झामुमो की नीति और नीयत में खोट है। दीपक प्रकाश ने कहा कि कैबिनेट द्वारा पास किए गए बिल को सरकार का निर्णय समझा जाता है, कितु लैंड म्यूटेशन बिल पर मुख्यमंत्री समेत सरकार में शामिल मंत्री अजीब-अजीब सा बयान दे रहे हैं। कैबिनेट में पास किए जाने के बाद कह रहे हैं सही और गलत का आकलन करने के बाद लाएंगे बिल। प्रकाश ने कहा कि यह दिशा विहीन सरकार है। स्वयं भ्रमित है और जनता को भी भ्रमित करने का कार्य कर रही है।

------------

chat bot
आपका साथी