Ranchi Airport: रांची से मुंबई की सारी फ्लाइट रद, आज कुल 14 उड़ानें हुई कैंसिल...

Ranchi Airport चक्रवाती तूफान ताउते के चलते रांची से मुंबई की सारी फ्लाइट रद कर दी गई हैं। मंगलवार को रांची से उड़ने वाली कुल 14 उड़ानें कैंसिल हुईं। झारखंड में लॉकडाउन के चलते हवाई यात्रियों की आवाजाही अपने न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंच गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 05:09 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 05:10 AM (IST)
Ranchi Airport: रांची से मुंबई की सारी फ्लाइट रद, आज कुल 14 उड़ानें हुई कैंसिल...
Ranchi Airport: चक्रवाती तूफान ताउते के चलते रांची से मुंबई की सारी फ्लाइट रद कर दी गई हैं।

रांची, जासं। Ranchi Airport महाराष्ट्र में ताउते चक्रवाती तूफान आने की वजह से रांची से मुंबई की सारी फ्लाइटें मंगलवार को कैंसिल रहीं। इस वजह से रांची से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। जब तक महाराष्ट्र में ताउते का असर रहेगा तब तक रांची से मुंबई की उड़ाने मुश्किल है। इसके अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों की भी उड़ाने कैंसिल हुई हैं। दिल्ली की कुछ उड़ानें ही गई हैं। रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। झारखंड में स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह के चलते यात्री नहीं निकल रहे हैं। मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर दूसरे शहरों से 388 यात्री आए और रांची से दूसरे शहरों को 279 यात्री गए।

इंडिगो की फ्लाइट से हैदराबाद से रांची पहुंची को वैक्सीन के 10 पैकेट

हैदराबाद से कोरोना की को वैक्सीन के 10 पैकेट इंडिगो की फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट पर लाए गए हैं। रांची एयरपोर्ट से को वैक्सीन के पैकेट्स को जिला प्रशासन के हवाले कर दिया गया। जिला प्रशासन ने को वैक्सीन ले जाकर नामकुम के वैक्सीन सेंटर में रखवा दी है।

रांची एयरपोर्ट पर उतरे पांच ऑक्सीजन टैंकर

रांची एयरपोर्ट पर मंगलवार को वायुसेना के विमान से पांच ऑक्सीजन टैंकर लाए गए हैं। यह अक्सीजन टैंकर रांची एयरपोर्ट पर उतारने के बाद चालकों के जरिए बोकारो स्टील प्लांट ले जाए गए। बोकारो से ऑक्सीजन लेने के बाद इन टैंकरों को ट्रेन के जरिए अपनी मंजिल तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा रांची एयरपोर्ट पर एक एयर एंबुलेंस भी उतरी है। यह एंबुलेंस दिल्ली से आई थी और रांची से मरीज को लेकर हैदराबाद गई है। 

chat bot
आपका साथी