Ranchi Airport: आज फिर 9 फ्लाइट कैंसिल, रांची से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई की कई उड़ानें बंद...

Ranchi Airport रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्री की कमी के चलते सोमवार को 9 फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। कैंसिल की गई फ्लाइटें दिल्ली मुंबई अहमदाबाद चेन्नई की हैं। सोमवार को रांची से 543 मुसाफिर दूसरे शहरों को गए जबकि दूसरे शहरों से 1204 मुसाफिर रांची आए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:13 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:27 PM (IST)
Ranchi Airport: आज फिर 9 फ्लाइट कैंसिल, रांची से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई की कई उड़ानें बंद...
Ranchi Airport: रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्री की कमी के चलते सोमवार को 9 फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं।

रांची, जासं। Ranchi Airport रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की कमी की वजह से मंगलवार को नौ फ्लाइट रद हुई। यह फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद की थी। मंगलवार को कुल 11 फ्लाइट्स रांची एयरपोर्ट पर उतरी और इतनी ही फ्लाइट ने उड़ान भरी। कुल 10 44 यात्री दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना और बेंगलुरु से रांची पहुंचे। जबकि 562 यात्री राजधानी से इन शहरों को गए हैं।

रांची एयरपोर्ट पर अबतक उतरे वायु सेना के 100 विमान

रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक रांची एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना के 100 विमान उतर चुके हैं। इन विमानों से अब तक 139 ऑक्सीजन टैंकर आए हैं। जिन्होंने रांची से बोकारो जाकर ऑक्सीजन ली और फिर रेल मार्ग से अपने शहर को रवाना हुए। इसके अलावा वायुसेना के विमानों से कोविड-19 से लड़ने के लिए साज व सामान और दवाएं आई हैं।

रांची एयरपोर्ट से सोमवार को भी रद हुईं नौ फ्लाइट

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार को यात्री की कमी के चलते 9 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। कैंसिल की गई फ्लाइटें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों की हैं। सोमवार को रांची से 543 मुसाफिर दूसरे शहरों को गए हैं। जबकि दूसरे शहरों से 1204 मुसाफिर राजधानी आए हैं। रांची एयरपोर्ट से कुल 11 फ्लाइटों ने उड़ान भरी है। जबकि कुल 20 फ्लाइटों को उड़ान भरना था।

स्पाइसजेट ने अपनी मुंबई की उड़ान को कैंसिल कर दिया। इसके अलावा दिल्ली समेत अन्य शहरों की 8 उड़ानों को भी रद कर दिया गया। रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि यात्री काफी कम निकल रहे हैं। इसलिए एयरलाइंस के पास उड़ान रद करने के सिवा कोई चारा नहीं है। गौरतलब है कि इधर एक हफ्ते से रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन काफी कम हो रहा है। इसलिए 9-10 फ्लाइटें रोज कैंसिल हो रही हैं।

पुणे से हटिया पहुंची सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से उतरे 365 यात्री, किसी की भी नहीं हुई जांच

पुणे से ट्रेन संख्या 01469 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सोमवार की सुबह हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची। हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से 365 यात्री उतरे। इन 365 यात्रियों में से किसी की भी जांच नहीं की गई। जबकि नियमानुसार इन सभी की कोरोना जांच होनी चाहिए थी। पॉजिटिव पाए गए लोगों को फौरन आइसोलेशन में भेजा जाना चाहिए था। लेकिन प्रशासन ने सीधे इनको बस के जरिए उनकी मंजिल तक पहुंचाया। वहीं कई श्रमिक और यात्री अपने साधन से अपने जिलों को रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि इनमें से कई पॉजिटिव रहे होंगे। इनसे कोरोना फैलने का डर है।

कोई सरकारी बस तो कोई अपने साधन से घरों को हुए रवाना

गौरतलब है कि ट्रेन संख्या 01469 पुणे हटिया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को सोमवार की सुबह 4:55 बजे आना था। लेकिन ट्रेन लेट हो गई और यह सुबह 8:15 पर पहुंची। ट्रेन के हटिया पहुंचने के बाद यात्रियों को उतारा गया। सभी को ब्रेड दिया गया। जिला प्रशासन ने बसों का इंतजाम किया था। इनमें ट्रेन से उतरे श्रमिक और यात्री साहिबगंज, खूंटी, रामगढ़, लातेहार आदि जिलों के थे। इन सभी से कहा गया कि बाहर बसें लगी हुई है। उसमें बैठ कर अपने अपने जिले को पहुंचें। लेकिन किसी को देखने वाला कोई नहीं था। कुछ श्रमिक बसों पर बैठकर गए तो कुछ अपने साधनों से निकल गए।

गौरतलब है कि कोरोना काल में महाराष्ट्र में मौजूद श्रमिकों को झारखंड लाने के लिए सरकार ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें पुणे, सूरत और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हटिया पहुंच रही हैं। अब तक जितनी भी ट्रेनें आई हैं। सभी में ठसाठस भर कर यात्री पहुंचे हैं। लेकिन रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच का माकूल इंतजाम कभी नहीं किया गया। शुरुआत में जब एक-दो ट्रेन आई हैं, तो वहां कोरोना जांच की गई।

लेकिन कुछ यात्रियों की ही कोरोना जांच हुई। यही नहीं जो श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए उनको भी जाने दिया गया। इसे लेकर जिला प्रशासन की काफी आलोचना की गई। इसके बाद प्रशासन ने अब बसों का इंतजाम कर दिया है और बसों से श्रमिकों को जिलों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि श्रमिकों के जिले में उनको सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है और वहीं उनकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी