बोकारो-धनबाद-दुमका में हजारों शिक्षकों ने बायोमीट्रिक हाजिरी को दिखाया ठेंगा LIST

Biometric Present Necessary राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने इसपर नाराजगी प्रकट की है। बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की संख्या सैंकड़ों में है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 06:49 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 12:29 PM (IST)
बोकारो-धनबाद-दुमका में हजारों शिक्षकों ने बायोमीट्रिक हाजिरी को दिखाया ठेंगा LIST
बोकारो-धनबाद-दुमका में हजारों शिक्षकों ने बायोमीट्रिक हाजिरी को दिखाया ठेंगा LIST

रांची, राज्य ब्यूरो। Biometric Present Necessary स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के बार-बार निर्देश के बावजूद शिक्षक बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बना रहे हैं। जिलों से मिली रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने इसपर नाराजगी प्रकट की है। बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की संख्या सैंकड़ों में है। सबसे अधिक बोकारो, धनबाद और दुमका के शिक्षक इस निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इन जिलों में बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की संख्या हजार से ऊपर है।

राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजकर इस स्थिति को अच्छी नहीं बताई है। उन्होंने इसे शिक्षकों की स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता करार दिया है। उन्होंने हर हाल में सभी शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा इसका अनुपालन नहीं करनेवाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है। 

01 से 14 जनवरी तक इतने शिक्षकों ने नहीं बनाई बायोमीट्रिक उपस्थिति हजारीबाग : 508 रामगढ़ : 356 कोडरमा : 65 चतरा : 345 बोकारो : 1,146 धनबाद : 1087 गिरिडीह : 947 रांची : 523 खूंटी : 392 गुमला : 750 सिमडेगा : 103 लोहरदगा : 224 पूर्वी सिंहभूम : 660 पश्चिमी सिंहभूम : 899 सरायकेला-खरसावां : 735 देवघर : 769 दुमका : 1604 जामताड़ा : 189 गोड्डा : 276 पाकुड़ : 256 साहिबगंज : 411 पलामू : 440 लातेहार : 321 गढ़वा : 237

chat bot
आपका साथी