रांची में कोरोना संक्रमण का मजाक उड़ा रहे बाइक सवार, बिना मास्क वालों ने 1 महीने में 19 लाख का भरा जुर्माना
रांची में कोरोना संक्रमण का जबरदस्त मजाक उड़ाया जा रहा है। बिना मास्क निकलने वालों की संख्या कम होती नहीं दिखाई दे रही। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो मास्क पहनने से बेहतर जुर्माना भरना लोग समझ रहे हैं।
रांची, जासं । रांची में कोरोना संक्रमण का जबरदस्त मजाक उड़ाया जा रहा है। बिना मास्क निकलने वालों की संख्या कम होती नहीं दिखाई दे रही। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो मास्क पहनने से बेहतर जुर्माना भरना लोग समझ रहे हैं। यह आंकड़े ट्रैफिक पुलिस द्वारा वसूले गए जुर्माना में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एक महीने के भीतर बिना मास्क निकलने वालों ने 19 लाख 57 हजार का जुर्माना भरा है।
18 मार्च से कोरोना की रफ्तार को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस सरकार के निर्देश के बाद से ही लगातार बगैर मास्क के दोपहिया वाहन के खिलाफ सख्ती बरत रही है। बगैर मास्क के दोपहिया वाहन चलाने वाले या पीलियन राइडर का फाइन काटा जा रहा है। इसबीच महज एक महीनों में भीतर करीब चार हजार लोगो का फाइन काटा जा चुका है। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती की वजह से अब हालात सुधरे जरूर हैं। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे है जो मास्क नही पहन रहे। इसे देखते हुए रांची कद ट्रैफिक एसपी ने अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि अब ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ लोगो का चालान काटेगी बल्कि उनके खिलाफ कानूनी धाराओ के तहत केस भी रजिस्टर्ड करेगी। ताकि स्थिति सामान्य हो पाए।
18 मार्च से 18 अप्रैल तक 3915 लोगों का कटा चालान
रांची के ट्रैफिक एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने बताया की पिछले एक महीने में 3915 लोगों से 19 लाख 57 हजार 500 रुपये का फाइन काटा जा चुका है। बिना मास्क चेकिंग अभियान नियमित तौर पर चल रही है। हर चौक चौराहों पर बिना मास्क चलने वाले लोग पकड़े जा रहे हैं। इधर हाल में स्थिति थोड़ी सुधरी है, लेकिन लोग पूरी तरह से नहीं सुधर रहे।