रांची में प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाया मोटरसाइकिल सवार, पुलिस की मिलीभगत पर हंगामा Ranchi News

Jharkhand Crime News. स्थानीय लोगों का कहना है कि सीटीओ गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार चल रहा है। यहां से डोरंडा और हिंदपीढ़ी ले जाया जाता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:53 AM (IST)
रांची में प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाया मोटरसाइकिल सवार, पुलिस की मिलीभगत पर हंगामा Ranchi News
रांची में प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाया मोटरसाइकिल सवार, पुलिस की मिलीभगत पर हंगामा Ranchi News

तुपुदाना (रांची), जासं। रांची जिले की धुर्वा थाना क्षेत्र के सीटीओ गांव में रविवार की सुबह बाइक में बोरे और झोले में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे एक व्यक्ति को स्थानीय नागरिकों ने खदेड़ा। उसे सिक्योरिटी गेट के पास पकड़ा गया। लोगों के जुटने पर व्यक्ति को ‌धुर्वा थाना लाकर रखा गया है। लोगों ने बताया कि प्रतिदिन प्रतिबंधित मांस की बिक्री होती है। बाहर से लोग आकर यहां से प्रतिबंधित मांस ले जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीटीओ गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार चल रहा है। यहां से डोरंडा और हिंदपीढ़ी ले जाया जाता है। इससे धुर्वा क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। किसी भी दिन यह आक्रोश भड़क सकता है। स्थानीय निवासी कामेश्वर सिंह ने इसका विरोध किया तो टीओपी से पुलिसकर्मियों ने इनको वहां से भगा दिया। संजू नामक युवक प्रतिबंधित मांस का कारोबार करता है। उसे मांस के साथ धुर्वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों का कहना है कि धुर्वा थाना क्षेत्र के सीटीओ बस्ती तुपुदाना के सिलादोन, ढूंढी गड़ा, हजाम में प्रतिदिन गोकशी होती है। इसमें डोरंडा और रांची के प्रतिबंधित मांस के कारोबारी आते हैं और थाने की मिलीभगत से बेधड़क अपना कारोबार चला रहे हैं। धुर्वा थाने के एसआइ मुरारी सिंह प्रतिबंधित मांस के कारोबारियों से पैसा लेते हैं। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी धनंजय साहू महानगर मंत्री मनोज सिंह के नेतृत्व पर काफी संख्या में हिंदू जागरण मंच के लोग थाने पहुंचे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी