मिक्सर मशीन वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

थाना क्षेत्र के होचई निवासी बालेश्वर उराव के 22 वर्षीय बेटा संदीप उराव की सड़क हादसे में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:04 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:04 AM (IST)
मिक्सर मशीन वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल
मिक्सर मशीन वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

संसू, ओरमाझी : थाना क्षेत्र के होचई निवासी बालेश्वर उराव के 22 वर्षीय बेटा संदीप उराव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। संदीप उराव आरटीसी कॉलेज बीए पार्ट वन का छात्र था। वह गाव के ही अपने दोस्त संदीप मुंडा 21 वर्ष की ससुराल हुंदुर चंदवे से हो लौट रहे थे। गुरुवार रात लगभग आठ बजे लौटने के दौरान साईंनाथ यूनिवर्सिटी के पहले हुंदुर पुलिया के पास दुर्घटना हो गई। बताया गया कि आगे-आगे जा रहे हैं ढलाई मिक्सर मशीन (वाहन) ने अचानक ब्रेक ले लिया, जिसके कारण वाहन के पीछे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक पर सवार दोनों सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए रिम्स ले जाया गए। जहा के चिकित्सकों ने संदीप उराव की मौत पुष्टि की, वहीं संदीप मुंडा का उपचार चल रहा है। बताया गया है कि संदीप की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। वही ओरमाझी पुलिस द्वारा मिक्सचर मशीन वाहन को जब्त कर लिया गया है। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील उरंाव व समाज सेवी रूपेश कुमार ने ने बताया कि संदीप उराव खेती व मजदूरी कर घर चलाता और आरटीसी कॉलेज में पढ़ता था। वह इस वर्ष बीए पार्ट वन में एडमिशन कराया था। उसके पिता की मौत भी हो चुकी है। घर में उसका एक दिव्याग छोटा भाई और एक छोटी बहन है। संदीप उराव की मौत से क्षेत्र के लोगों ने दुख जताया है। ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

संसू, बेड़ो : थाना क्षेत्र के राची गुमला मुख्य मार्ग एनएच-43 पर जरिया गाव स्थित एसआर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना शुक्रवार की संध्या लगभग छह बजे की है। इधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक के पिछले चक्के के अंदर घुस जाने से लगभग 10 मीटर तक व्यक्ति को घसीटते हुए सड़क पर ले गया। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बेड़ो थाना पुलिस को दी। जिसके बाद बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता और एएसआई अक्षय कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर बेड़ो थाना ले आए। इधर घटना के बाद घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बेड़ो की ओर से राची की ओर जा रहे बाइक पर सवार व्यक्ति की गुमला की से राची जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इधर घटना के बाद पुलिस द्वारा समाचार भेजे जाने तक सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं की गई थी।

chat bot
आपका साथी