आत्महत्या या हत्या: रांची में मधुमक्खी पालन कर रहे बिहार के युवक की कुएं में मिली लाश

रांची जिला के लापुंग थाना क्षेत्र के रायटोली में मधुमक्खी पालन करने वाले सुजीत कुमार नामक एक 17 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मझौलिया गांव का रहने वाला था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 03:38 PM (IST)
आत्महत्या या हत्या: रांची में मधुमक्खी पालन कर रहे बिहार के युवक की कुएं में मिली लाश
रांची में मधुमक्खी पालन कर रहे बिहार के युवक की कुएं में मिली लाश। जागरण

रांची/लापुंग, जासं । राजधानी रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के रायटोली में रहने वाले बिहार के युवक सुजीत कुमार का शव कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है। युवक मधुमक्खी पालन का काम करता था। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मझौलिया गांव का रहने वाला था। रायटोली गांव में 15 से 20 दिन पहले आकर मधुमक्खी पालन का काम शुरू किया था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार युवक के कुछ परिचित लोगों ने कल देर शाम तक उसे नहीं देखा। इसके बाद  सहयोगियों व ग्रामीणों ने देर रात उसकी खोजबीन शुरू की।

इस दौरान गांव के बाहर सितम्बर राय के कुएं के  पास युवक का चप्पल पड़ा मिला। लोगों को शक  हुआ। इसके बाद कुएं में छानबीन की गई। युवक का शव कुएं में दिखा। घटना की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह लापुंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निकाला। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस युवक के मौत के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी है। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि युवक की मौत की असली वजह क्या है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस युवक के साथ काम करने वाले सहयोगियों और गांव के दूसरे लोगों से पूछताछ कर रही है। कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। हालांकि इस दावे के पीछे किसी के पास कोई ठोस तर्क नहीं है।

chat bot
आपका साथी