रांची के कांके डैम में मिला अधेड़ का शव, मौत या आत्महत्या; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

कांके डैम में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव की पहचान हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले राकेश कुमार सिंह(54) के रूप में की गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान कर छानबीन कर रही है। उसके अनुसार गुरुवार दिन के करीब 11 बजे सूचना मिली।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:42 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:42 AM (IST)
रांची के कांके डैम में मिला अधेड़ का शव, मौत या आत्महत्या; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
कांके डैम में मिला अधेड़ का शव। जागरण

रांची, जासं । कांके डैम में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव की पहचान, हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले राकेश कुमार सिंह(54) के रूप में की गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान कर छानबीन कर रही है। उसके अनुसार गुरुवार दिन के करीब 11 बजे सूचना मिली कि कांके डैम में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद गोंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मौके पर से पुलिस ने व्यक्ति की मोटरसाइकिल, चप्पल और मोबाइल बरामद किया है। आशंका जतायी जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। गोंदा थानेदार अवधेश ठाकुर ने बताया कि गुरुवार दिन के 11 बजे अधेड़ डैम पहुंचा। उसने अपना मोबाइल व बाइक को डैम के किनारे रख दिया हो, इसके बाद उसने डैम में छलांग लगा दी। हालांकि परिजन शव पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए पटना ले गए हैं। परिजनों के आने के बाद ही अधिक जानकारी मिल पाएगी। जबकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

chat bot
आपका साथी