Lalu Yadav: सीबीआई ने बुना सबूतों का जाल, लालू यादव पर एक और आफत...

Lalu Lalu Yadav Lalu Prasad Yadav राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। वे एक नए मामले में घिरते दिख रहे हैं। चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से जुड़े इस मामले में 139 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:04 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:03 PM (IST)
Lalu Yadav: सीबीआई ने बुना सबूतों का जाल, लालू यादव पर एक और आफत...
Lalu, Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav: राजद सुप्रीमाे लालू प्रसाद यादव।

रांची, जासं। Lalu, Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआई ने सबूतों का मजबूत जाल बुनकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक और नए मामले में उलझा लिया है। चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में अब लालू यादव के ऊपर शिकंजा कसता जा रहा है। रांची की सीबीआई अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। बचाव पक्ष की ओर से गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में अंतिम बहस की जा रही है। माना जा रहा है कि सीबीआई के विशेष जज एसके शशि इस मामले में जल्द ही सजा का एलान कर सकते हैं।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अब तक चारा घोटाला के कुल 4 मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट से इनमें से 3 मामलों में जमानत मिल चुकी है। चाईबासा कोषागार से जुड़े दो मामले, देवघर और दुमका कोषागार के एक-एक मामले में रांची की सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को वर्ष 2018 में सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें रांची के बिरसा मुंडा होटवार जेल भेजा गया था।

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। वे एक नए मामले में घिरते दिख रहे हैं। चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से जुड़े इस मामले में 139 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की गई है। इस मामले में रांची की सीबीआइ की विशेष अदालत में आज से अंतिम बहस शुरू हो रही है।

जल्‍द ही इस मामले में फैसला आ सकता है। चारा घोटाले के डोरंडा मामले में भी लालू ने दूसरे केसों की तरह ही अपना बयान और गवाह एडाप्‍ट कराया है। 139.5 करोड़ रुपये के गबन से जुड़े इस मामले में इस महीने के आखिर तक सुनवाई पूरी होने की उम्‍मीद की जा रही है। इसके बाद सजा का एलान किया जाएगा। 

इससे पहले सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से गवाहों को प्रस्‍तुत करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई। अब आरोपितों को अपने-अपने पक्ष में अंतिम बहस करने का निर्देश दिया गया है। बीते दिन चारा घोटाले के आरोपित बीपी सिन्‍हा की ओर से अखौरी अंबुज कुमार ने उनके बचाव में अपनी गवाही दर्ज कराई।

अखौरी अंबुज बीपी सिन्‍हा के पर्सनल स्‍टाफ रहे हैं। सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई। यह चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत कुल 110 आरोपी कोर्ट ट्रायल फेस कर रहे हैं।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव से जुड़े इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही रोज सुनवाई करने काआदेश दिया है। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अभी इस मामले में रांची की विशेष अदालत में सिर्फ मंगलवार और शुक्रवार को दो दिन ही फिजिकल सुनवाई हो रही है।

chat bot
आपका साथी