Bihar Election 2020: झारखंड-बिहार सीमा पर सख्ती, चुनाव के मद्देनजर अलर्ट जारी

Bihar Election 2020 बिहार चुनाव को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने समेकित प्लान बनाया है। शराब ड्रग्स तस्करों के अलावा नक्सल व अपराध को रोकने के लिए अभियान चलेगा। इस समय बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 11:42 AM (IST)
Bihar Election 2020: झारखंड-बिहार सीमा पर सख्ती, चुनाव के मद्देनजर अलर्ट जारी
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

रांची, राज्य ब्यूरो। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही झारखंड से सटे बिहार की सीमा पर सख्ती तेज की जा रही है। बिहार से सटे राज्य के जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा व साहिबगंज जिले में अलर्ट जारी है। क्षेत्र में विशेष ड्राइव चल रहा है। दोनों राज्यों की पुलिस ने समेकित प्लान बनाया है ताकि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो। योजना बनाई गई है कि चोरी-चुपके हो रही शराब व ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से ठोस अभियान चलाएगी।

नक्सल व अपराध को रोकने के लिए चल रहे अभियान को तेज किया जाएगा ताकि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान असामाजिक तत्व, अपराधी या नक्सली किसी तरह की बाधा न डालने पाएं। दोनों ही राज्य एक-दूसरे से खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे, ताकि कारगर अभियान चलाया जा सके। बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सीमावर्ती जिलों को इससे संबंधित आदेश जारी भी किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी