Bihar News: बक्सर का सत्येंद्र सिंह 15 किलो गांजा के साथ पकड़ाया, बनारस के सप्लायर से थी बड़ी डील

Bihar News Jharkhand News Samachar रांची से 15 किलो गांजा का खेप बनारस भेजा जा रहा था। इसे खेलगांव थाने की पुलिस ने पकड़ लिया और एक आरोपित को भी दबोचा है। बिहार के बक्सर जिले के मुगांव निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:50 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:42 PM (IST)
Bihar News: बक्सर का सत्येंद्र सिंह 15 किलो गांजा के साथ पकड़ाया, बनारस के सप्लायर से थी बड़ी डील
Bihar News, Jharkhand News Samachar: रांची से 15 किलो गांजा का खेप बनारस भेजा जा रहा था।

रांची, जासं। Bihar News, Jharkhand News Samachar रांची से 15 किलो गांजा का खेप बनारस भेजा जा रहा था। इसे खेलगांव थाने की पुलिस ने पकड़ लिया और एक आरोपित को भी दबोचा है। खेलगांव थाने की पुलिस ने हजारीबाग रोड स्थित तिरूपति पेट्रोल पंप के पास से 15 किलो गांजा के साथ बिहार के बक्सर जिले के मुगांव निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह को दबोचा है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन में रंजीत साहु नामक व्यक्ति ने उसे गांजा दिया था। उसने यह कहा था कि गांजा बनारस पहुंचा दो। इस एवज में उसे दस हजार रुपये कमीशन दिया जाएगा। बनारस में बस से उतरते ही एक व्यक्ति उससे गांजा ले लेगा। साथ ही उसे दस हजार रुपये देगा। पैसे की लालच में ही वह गांजा बनारस पहुंचाने के लिए तैयार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

लॉकडाउन की बेरोजगारी की वजह से तैयार हो गया गांजा तस्करी के लिए 

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन में कपड़ा बेचने का काम करता था। लॉकडाउन के बाद से उसका काम-धाम बंद हो गया। इसी दौरान रंजीत साहू भी उसके ही गांव का है। जिससे उसकी मुलाकात हुई। उसने गांजा में अधिक पैसे कमाने का लालच दिया। कहा कि साथ में धंधा करोगे तो पैसे की कोई दिक्कत नहीं होगी। उसी के कहने पर वह 13 अप्रैल को वह रांची पहुंचा। रांची रेलवे स्टेशन पर रंजीत साहु को फोन कर बुलाया। रंजीत ने उसे गांजा देकर वह से निकल गया। 

पुलिस को देख भागने लगा आरोपित, खदेड़कर दबोचा

खेलगांव थाने की पुलिस को बीते मंगलवार गुप्त सूचना मिली कि हजारीबाग रोड तिरूपति पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति बड़ा बैग लेकर संदिग्ध रूप में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपित भागने लगा। इस दौरान पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के बैग में एक-एक किलो का 15 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

chat bot
आपका साथी