पढ़ाई के लिए पिता ने पीटा तो घर से भागा भागलपुर का किशोर, पहुंचा रांची रेलवे स्टेशन; RPF ने पकड़ा

रांची आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने भागलपुर से अपने घर से माता-पिता को बिना बताए भागकर रांची आए एक किशोर को बरामद कर लिया है। किशोर को पकड़कर आरपीएफ ने शुक्रवार को रांची चाइल्डलाइन को सौंप दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:35 AM (IST)
पढ़ाई के लिए पिता ने पीटा तो घर से भागा भागलपुर का किशोर, पहुंचा रांची रेलवे स्टेशन; RPF ने पकड़ा
पढ़ाई के लिए पिता ने पीटा तो घर से भागा भागलपुर का किशोर। जागरण

रांची, जासं । रांची आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने भागलपुर से अपने घर से माता-पिता को बिना बताए भागकर रांची आए एक किशोर को बरामद कर लिया है। किशोर को पकड़कर आरपीएफ ने शुक्रवार को रांची चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। रांची आरपीएफ की चंद्रानी विश्वास, प्रियंका कुमारी और एसके चौहान प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें गेट के पास एक किशोर खड़ा मिला। सभी उनके पास गए और उससे पूछताछ की। लेकिन किशोर अपने बारे में बताने में आनाकानी कर रहा था।

वह बता रहा था कि वह रांची अपनी मौसी के घर जा रहा है। बाद में पता चला कि वह झूठ बोल रहा है। बाद में उसने सच बताया और कहा कि माता-पिता उसे पढ़ाई के लिए दबाव डालते थे। मारते थे। इसलिए घर से भाग आया है और कहीं काम करेगा। वापस घर नहीं जाएगा। इसके बाद आरपीएफ की टीम ने किशोर को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। चाइल्डलाइन किशोर के परिजनों से संपर्क कर रही है। आरपीएफ के हटिया पोस्ट प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया किशोर भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के तिलकधारी टोला का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी