कोडरमा में आयरन स्पंज ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर-खलासी की हालत गंभीर; बिहार के आरा हैं निवासी

थाना क्षेत्र अंतर्गत दिबोर के समीप शुक्रवार की सुबह आयरन स्पंज ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से ड्राइवर खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या आरजे 06Gबी/ 4672 राउरकेला ओडिशा से आयरन स्पंज लोड कर गोरखपुर जा रही थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:49 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:49 PM (IST)
कोडरमा में आयरन स्पंज ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर-खलासी की हालत गंभीर; बिहार के आरा हैं निवासी
कोडरमा में आयरन स्पंज ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर-खलासी की हालत गंभीर; बिहार के आरा हैं निवासी। जागरण

कोडरमा, जासं । थाना क्षेत्र अंतर्गत दिबोर के समीप शुक्रवार की सुबह आयरन स्पंज ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से ड्राइवर खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या आरजे 06Gबी/ 4672 राउरकेला ओडिशा से आयरन स्पंज लोड कर गोरखपुर जा रही थी। इसी क्रम में कोडरमा घाटी स्थित दिबोर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक रवि शंकर सिंह, 30 वर्ष पिता शिव शंकर सिंह और खलासी हरेराम सिंह 29 वर्ष पिता शिव शंकर सिंह दोनों आरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के द्वारा उक्त घायलों को सदर अस्पताल पहुँचाया गया। चालक व खलासी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं और खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। ज्ञात हो की गुरुवार को भी 4 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। बहरहाल कोडरम घाटी में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे सड़क जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय पुलिस दुर्घटना के काफी देर बाद पहुंचती है जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है।

chat bot
आपका साथी