प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना : रांची के ओरमांझी में हुआ बड़ा खेल, गोदाम पहुंचा न दुकान, कागज पर बंट गया अनाज

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में बड़े पैमाने पर चावल व चना घोटाला। बीएसओ ने 39 डीलरों को नोटिस भेज कर मांगा जवाब। पूरे मामले की जांच की दरकार। अगर ठीक से जांच हुई तो यह एक बड़ा घोटाला साब‍ित हो सकता है। जान‍िए कैसे हुआ यह खेल...।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 06:00 PM (IST)
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना : रांची के ओरमांझी में हुआ बड़ा खेल, गोदाम पहुंचा न दुकान, कागज पर बंट गया अनाज
गरीबों को सरकार की ओर से बांटे जाने वाले चावल में घोटाला। चावल का प्रत‍िकात्‍मक फोटो।

संवाद सूत्र, ओरमांझी (रांची) : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज नवंबर में एफसीआइ गोदाम पहुंचा न जनवितरण की दुकान में, लेकिन 57 डीलरों ने आनलाइन करीब 2200 क्‍व‍िंंटल अनाज गरीबों में बांट दिया है। इस घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद बीएसओ ने 39 डीलर से जवाब मांगा है। 

इस अनाज लूट की बानगी देखनी हो तो आहार झारंखड वेबसाइड पर चले आइए। ओरमांझी प्रखंड के डीलरों द्वारा कैसे बिना अनाज वितरण किए ही आनलाइन इंट्री की जा रही है, दिख जाएगी। यही ही नहीं इन डीलरों ने इसी योजना का लगभग 28.21 क्‍व‍िंंटल चना भी कागज पर बांट दिया है। इसकी भी आनलाइन इंट्री कर दी गई है। अब सवाल है कि इन डीलरों को चावल और चना मिला ही नहीं तो इन्होंने कैसे व कहां से बांट दिया। बीएसओ बीरेंद्र कुमार ने 57 में 39 डीलरों को नोटिस भेजा है। हालांकि अन्य डीलरों को क्यों नहीं भेजा गया है, इस मामले में पक्ष जानने की जब कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

छह डीलर किए गए थे निलंबित 

इस योजना में गबन की खबर दैनिक जागरण में छपने के बाद छह डीलरों को दोषी पाते हुए विभाग ने निलंबित किया था। अब उनका निलंबन वापस ले लिया गया है। इस घपले में ये डीलर भी शामिल हैं। बताया गया कि प्रखंड के 57 डीलरों के अलावा रांची के कुल 1800 डीलर में से 1300 डीलरों ने भी ऐसा काम किया है। 

योजना के तहत 4300 क्‍व‍िंंटल का है आवंटन

इस योजना के तहत प्रखंड में 4300 क्‍व‍िंंटल अनाज का आवंटन है। इसकी ही लूट हुई है। पकड़े जाने पर डीलर को चंद माह के लिए निलंबित कर बाद में निलंबन वापस ले लिया जाता है। लाइसेंस रद नहीं होता है। इसलिए खेल बदस्तूर जारी है। ओरमांझी के बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप कहते हैं क‍ि पीडीएस दुकानदारों द्वारा आवंटन मिलने से पूर्व अधार पोर्टल में वितरण की इंट्री करने की जानकारी नहीं है। जांच कर दोषी दुकानदारों पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

दो से 60 क्‍व‍िंंटल तक वितरण की हुई है इंट्री

प्रखंड के 57 राशन डीलरों द्वारा दो से 60 क्‍व‍िंंटल तक अनाज वितरण करने की आनलाइन इंट्री की गई है। इसमें तारा महिला समिति बारीडीह ने 61.65 क्‍व‍िंंटल, अमरनाथ मुंडा हतवाल बारीडीह ने 37.15 क्‍व‍िंंटल, सहिया महिला समिति गगारी ने  22.90 क्‍व‍िंंटल, नया सवेरा महिला समिति ने 21.80 क्‍व‍िंंटल, इंदरा पाहन करमा ने 43.75 क्‍व‍िंंटल, कमला महिला समिति टुंडाहुली ने 45.80 क्‍व‍िंंटल, खरई महिला समिति बरवे ने 59.45 क्‍व‍िंंटल, मनोहर उरांव करमा ने 19.60 क्‍व‍िंंटल, सती देवी करमा ने 39.15 क्‍व‍िंंटल, रामरत्न ङ्क्षसह चंदरा ने 10 क्‍व‍िंंटल, अशोक साहू इचादाग ने 3.40 क्‍व‍िंंटल, अनीता देवी सदमा ने 3.60 क्‍व‍िंंटल व महिला विकास संघ बरतुआ ने 7.35 क्‍व‍िंंटल वितरण की आनलाइन इंट्री की है।

chat bot
आपका साथी