भारतीय युवक संघ बकरी बाजार इस वर्ष भी करेगा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन

भारतीय युवक संघ बकरी बाजार रांची की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में श्री श्री दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। संघ सन 1958 से सांस्कृतिकधार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहा है ।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:57 PM (IST)
भारतीय युवक संघ बकरी बाजार इस वर्ष भी करेगा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन
भारतीय युवक संघ बकरी बाजार ने भव्य दुर्गा पूजा आयोजन का निर्णय लिया।

रांची,जासं। भारतीय युवक संघ बकरी बाजार, रांची की बैठक हुई।  इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में श्री श्री दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारतीय युवक संघ सन 1958 से विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों के द्वारा समाज के समुचित विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है ।

भारतीय युवक संघ के प्रवक्ता अमित प्रकाश बजाज ने बताया कि इस दिशा में संग इस वर्ष भी अपनी सक्रिय भूमिका की ओर अग्रसर है। आज संस्था के वरिष्ठ एवं कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति में (कार्यालय प्रांगण) बकरी बाज़ार मैदान में आगामी दुर्गापूजा हेतु देवशिल्पी विश्वकर्मा भगवान का आवाहन करते हुए प्रातः 8 बजे से भूमि पूजन का आयोजन विद्वान पंडित द्वारा कराया गया।

भूमि पूजन संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा कराया गया। साथ ही पूजन में निर्मल मोदी, बसंत शर्मा, निर्मल जलान, दीपक चौधरी,अरविंद चौधरी, रमेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मनीष लोधा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष अशोक चोधरी ने कहा कि इस भव्य आयोजन में कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा दिए मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी