Bengal Violence: हिंदू जागरण मंच ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Jharkhand News Ranchi Hindi Samachar संगठन के मीडिया प्रभारी कहा कि ये हत्याएं कोई पहली बार नहीं हुई हैं। राज्य में इससे पहले भी हिन्दुओं की हत्याएं होती रही हैं। यह बंगाल की कानून- व्यवस्था की बदहाल स्थिति को दर्शाता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:44 PM (IST)
Bengal Violence: हिंदू जागरण मंच ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
Jharkhand News, Ranchi Hindi Samachar संगठन के मीडिया प्रभारी कहा कि ये हत्याएं कोई पहली बार नहीं हुई हैं।

रांची, जासं। Jharkhand News, Ranchi Hindi Samachar हिंदू जागरण मंच के रांची महानगर मीडिया प्रभारी नमन भरतिया ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों की हत्या होने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन काल में अपराधी खुलेआम निडर होकर घूम रहे हैं। साथ ही ममता बनर्जी के शासनकाल में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने मांग की है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि ये हत्याएं कोई पहली बार नहीं हुई हैं। राज्य में इससे पहले भी हिन्दुओं की हत्याएं होती रही हैं।

यह बंगाल की कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति को दर्शाता है। राज्य में परिस्थिति बेहद तनावपूर्ण है। बंगाल में दो मई को चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा आगजनी एवं हत्या का शर्मनाक चक्र चला रखा है। इसने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। साथ ही तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के संरक्षण में हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा का तांडव भी प्रारंभ हो गया है। इसकी आज सारा देश निंदा कर रहा है।

बंगाल में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। 15 लोगों का नरसंहार हुआ है और यह बेहद दुखद है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस हिंसा पर मूकदर्शक बनी बैठी हैं। ना तो अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा बंद करने को कह रही हैं और ना ही पुलिस-प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने को कह रही हैं। ये स्तब्ध करता है। यह स्थिति तो देश के बंटवारे की याद दिलाता है। उन्होंने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है, ताकि वहां की सुख-शांति बरकरार रहे और लोगों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

chat bot
आपका साथी