बंगाल की युवती ने रांची स्टेशन रोड के होटल में फंदे से झूलकर की आत्महत्या

राजधानी रांची के स्टेशन रोड के एक होटल की छत पर युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवती के पास से आधार कार्ड में नाम किलची मंडल पता दिघरा नदिया वेस्ट बंगाल दर्ज है। युवती गुरुवार की शाम में होटल में आई थी। शुक्रवार की सुबह शव मिला।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 03:07 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 03:07 PM (IST)
बंगाल की युवती ने रांची स्टेशन रोड के होटल में फंदे से झूलकर की आत्महत्या
रांची के स्टेशन रोड के एक होटल की छत पर युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है।

रांची, जासं। राजधानी रांची के स्टेशन रोड के एक होटल की छत पर युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। युवती के पास से आधार कार्ड में नाम किलची मंडल, पता दिघरा, नदिया वेस्ट बंगाल दर्ज है। युवती गुरुवार की शाम में होटल में आई थी। शुकऱवार की सुबह 9 बजे छत पर शव लटका मिला।

सुबह होटल के कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गया तो घटना का पता चला। सूचना पर चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर रिम्स भेजा गया गया। आगे की छानबीन जारी है। यवती की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। महिला छत पर कैसे पहुंची, पुलिस जांच में जुटी है। वहीं महिला के परिजनो से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी