Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में कांग्रेस के कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी LIST

Bengal Chunav 2021 बन्ना गुप्ता को पुरुलिया में लगाया गया है। इसके अलावा प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मणिशंकर को बांकुड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। वीरभूम के विभिन्न इलाकों में दीपिका पांडेय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है तो पश्चिम वर्द्धमान में अनूप सिंह सक्रिय रहेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:35 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:47 PM (IST)
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में कांग्रेस के कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी LIST
Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड के कांग्रेस नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, Bengal Chunav 2021 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड के कांग्रेस नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इन नेताओं को संबंधित जिलों और इलाकों में प्रचार करने के साथ-साथ लगातार कैंप कर उम्मीदवारों के लिए माहौल भी तैयार करना है। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है वे सभी पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

झारखंड के जिन सीनियर नेताओं को पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में लगाया गया है उनमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से लेकर विधायक तक शामिल हैं। बन्ना गुप्ता को पुरुलिया में लगाया गया है। इसके अलावा प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मणिशंकर को बांकुड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। वीरभूम के विभिन्न इलाकों में दीपिका पांडेय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है तो पश्चिम वर्द्धमान में अनूप सिंह सक्रिय रहेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन तमाम नेताओं को पर्यवेक्षक मनोनीत करते हुए पूरे देश के 28 सीनियर नेताओं को विभिन्न इलाकों की जिम्मेदारी दी है।

पश्चिम बंगाल चुनाव (Bengal Chunav 2021)

मंत्री बन्ना गुप्ता को पुरुलिया बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को पश्चिमी वर्धवान महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को बीरभूम मणिशंकर को बांकुड़ा की कमान

असम में उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में विधायक दीपिका पांडेय सिंह शामिल

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए विधायक दीपिका पांडेय सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसकी घोषणा कर दी है। कमेटी से जारी पत्र के अनुसार पृथ्वीराज चह्वाण को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है जबकि कमलेश्वर पटेल को सदस्य के रूप में कमेटी में जगह दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र जारी करते हुए कमेटी में छह स्थानीय सदस्यों के शामिल होने की भी जानकारी दी है।

इसमें केंद्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया आदि के नाम शामिल हैं। प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के लिए यह गौरव की बात है। मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डा. डरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, जोनल को-आर्डिनेटर रमा खलखो, अशोक चौधरी, सुलतान अहमद, भीम कुमार आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी