आप भी बन सकते हैं रमणीक रांची का हिस्‍सा, जानें कैसे निभाएं शहर के सुंदरीकरण में अपनी भागीदारी

Jharkhand News नगर निगम ने तो बिरसा चौक से एयरपोर्ट तक राज भवन रोड मेन रोड डोरंडा रोड बरियातू रोड आदि सड़कों को सुंदरीकरण की इस योजना में रखा है। राजभवन रोड बिरसा चौक एयरपोर्ट रोड समेत कई सड़कों के सुंदरीकरण का खाका तैयार है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 11:09 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 11:18 AM (IST)
आप भी बन सकते हैं रमणीक रांची का हिस्‍सा, जानें कैसे निभाएं शहर के सुंदरीकरण में अपनी भागीदारी
इस कार्य में लोगों से नकद पैसे नहीं लिए जाएंगे।

रांची, जासं। रांची नगर निगम रांची को रमणीक बनाने के लिए एक नई योजना लाने जा रहा है। इसके तहत राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों को और सड़कों को सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए चौक-चौराहों के बीच सड़क के डिवाइडर पर लाइटिंग की जाएगी। इस योजना में शहर के लोग भी हिस्सेदार बन सकते हैं। रांची नगर निगम की योजना है कि लोगों से नकद पैसे नहीं लिए जाएंगे। बल्कि इन्हें सड़कों का एक खंड दे दिया जाएगा।

सड़क के इस खंड का लोग सुंदरीकरण करा सकते हैं। नगर निगम ने तो बिरसा चौक से एयरपोर्ट तक, राज भवन रोड, मेन रोड, डोरंडा रोड, बरियातू रोड आदि सड़कों को सुंदरीकरण की इस योजना में रखा है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि इस योजना के धरातल पर उतरने के बाद राजधानी रांची रमणीक दिखने लगेगी। शहर की तस्वीर बदल जाएगी। सड़कों के डिवाइडर पर लाइटिंग लगने से रात में यह सड़कें जगमग करेंगी। डिवाइडर में रंगीन लाइटिंग कराई जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस योजना में हिस्सेदार बनने के इच्छुक लोग नगर निगम आकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी से नकद पैसे नहीं लिए जाएंगे। क्योंकि नकद पैसे लेने पर उसकी प्रक्रिया लंबी हो जाएगी। इसलिए अच्छा होगा कि लोग सड़कों का चुनाव कर लें और उसके सुंदरीकरण का खाका खुद ही तैयार कर सुंदरीकरण का काम कराएं।

बनाए जाएंगे 12 सेल्फी प्वाइंट

नगर निगम राजधानी रांची में 12 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाएगा। इसमें शहर के दर्जन भर से अधिक स्थानों का चुनाव कर वहां दीवारों की पेंटिंग कराई जाएगी और उसे सेल्फी प्वाइंट के तौर पर विकसित किया जाएगा। यह सेल्फी प्वाइंट रांची के बड़ा तालाब समेत सभी डैम के किनारे और अन्य प्रसिद्ध स्थानों के आसपास विकसित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी