Jharkhand: हो जाएं सावधान, पंडालों में उमड़ रही भीड़, हर दिन मिल रहे नए संक्रमित

Jharkhand दुर्गा पूजा को ले बाजार में भीड़ उमड़ रही है इन सबके बीच हर दिन कोरोना मरीज मिल भी रहे हैं। इसमें सबसे अधिक रांची से ही मरीजों के मिलने की संख्या है। एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:56 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:56 AM (IST)
Jharkhand: हो जाएं सावधान, पंडालों में उमड़ रही भीड़, हर दिन मिल रहे नए संक्रमित
दुर्गा पूजा को ले बाजार में भीड़ उमड़ रही है,वहीं हर दिन कोरोना मरीज मिल भी रहे हैं।

रांची,जासं। पूरी रांची दुर्गा पूजा के उत्सव में रंगी दिख रही है। बाजार में भीड़ उमड़ रही है। इन सबके बीच हर दिन कोरोना मरीज मिल भी रहे हैं। इसमें सबसे अधिक रांची से ही मरीजों के मिलने की संख्या है। एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ी है, जिस कारण अभी एक्टिव केस की संख्या 45 पर है। जबकि राज्य में पिछले 19 दिनों में कोरोना केस दोगुने हो गए हैं। झारखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 112 पहुंच गई है। लोगों की लापरवाही और प्रशासन की ढिलाई की वजह से संक्रमण फैल रहा है। लोग कोरोना गाइडलाइन भूलते जा रहे हैं। आटो स्टैंड, बाजार से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक में लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। साथ ही शारीरिक दूरी भी लोग भूलते जा रहे हैं ।

रांची में कोरोना मरीजों की स्थिति

दिनांक कुल एक्टिव मरीज नए मरीज

1 अक्टूबर 49 5

2 अक्टूबर 49 7

3 अक्टूबर 52 5

4 अक्टूबर 40 3

5 अक्टूबर 42 4

6 अक्टूबर 30 6

7 अक्टूबर 34 13

8 अक्टूबर 43 6

9 अक्टूबर 44 4

10 अक्टूबर 46 4

11 अक्टूबर 45 11

कोरोना जांच में आई कमी, पहले की तुलना में 30-40 प्रतिशत कम हुई जांच 

अभी हर दिन कोरोना जांच के मामले में काफी कमी आयी है। लोग जांच करवाने से भाग रहे हैं। जबकि जितनी भी जांच हो रही है उसमें से हर दिन रांची से मरीज मिल रहे हैं। रिम्स में हर दिन की जांच 300 तक पहुंच गई है। जबकि यहां दो हजार तक सैंपलों की जांच हुआ करती थी। कोरोना जांच के लिए लिए लेाग अब रेलवे स्टेशन या अन्य स्टैंड पर भी नहीं रूक रहे हैं, जिस कारण इसमें कमी आई है।

जबकि अभी त्योहार का मौसम आ रहा है और ऐसे में सतर्कता काफी जरूरी है ताकि किसी भी त्योहार में फिर से कोरोना का ग्रहण ना लग सके। सिविल सर्जन डा विनोद कुमार बताते हैं कि सावधानी से यदि लोग दूर रहेंगे तो समस्या बढ़ सकती है। लोगों को खुद समझना होगा, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए समझदार बनना होगा। वैक्सीन लें, मास्क पहने, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का पालन जरूर करें। फिलहाल जांच करवाने वालों की संख्या में कमी दिख रही है, जिसे बढ़ाना होगा।

रिम्स में कैसे कम हो गई जांच

दिनांक कितने कोरोना सैंपल की हुई जांच

01 अक्टूबर 1034

02 अक्टूबर 847

03 अक्टूबर 366

04 अक्टूबर 332

05 अक्टूबर 1531

06 अक्टूबर 911

07 अक्टूबर 00

08 अक्टूबर 366

9 अक्टूबर 1409

10 अक्टूबर 1085

11 अक्टूबर 194

रिम्स के डा सीबी शर्मा बताते हैं कि कोरोना संक्रमित भले ही अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे हैं, लेकिन अभी भी एक्टिव मरीजों की संख्या 50 तक है। ऐसे में लोग कहीं पुरानी गलती फिर से ना दोहराएं और सावधानी को अपनाते हुए कोरोना को मात दें। लोगों को खुद सक्रिय होकर वैक्सीन की दोनों डोज लेनी चाहिए और कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

रिम्स कोविड टास्क फोर्स के हेड डा प्रभात बताते हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का बढऩा एक चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि लोग बेपरवाह होकर बाजारों में निकल रहे हैं। त्योहार का मौसम शुरू हो गया है और मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। यदि लोग सचेत नहीं हुए तो एक बार फिर स्थिति खराब हो सकती है।

chat bot
आपका साथी