झारखंड की 3800 बैंक शाखाओं में आज हड़ताल, पैसे के लिए पांच दिन बस एटीएम का सहारा

Bank. छुट्टियों के कारण पांच दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 21 से 26 दिसंबर के बीच केवल 24 दिसंबर को ही बैंकों में कामकाज होगा।

By Edited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 10:07 AM (IST)
झारखंड की 3800 बैंक शाखाओं में आज हड़ताल, पैसे के लिए पांच दिन बस एटीएम का सहारा
झारखंड की 3800 बैंक शाखाओं में आज हड़ताल, पैसे के लिए पांच दिन बस एटीएम का सहारा

रांची, जासं। राज्यभर की 3800 बैंक शाखाएं शुक्रवार को हड़ताल की वजह से बंद रहेंगी। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई गई है। हड़ताल की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बैंक अधिकारियों ने कचहरी चौक के पास कैंडल मार्च निकाला। एसबीआइ ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को हड़ताल के साथ साथ अधिकारी बैंक के समक्ष प्रदर्शन भी करेंगे।

उधर हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के सचिव प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि सभी बैंकों के अधिकारी 21 दिसंबर को 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। कंफेडेरेशन द्वारा इस तरह की हड़ताल पहली बार बुलायी गई है। शांडिल्य ने बताया कि बैंक अधिकारियों का पे रिवीजन नवंबर 2017 के बाद से नहीं हुआ है। इसके अलावा कई और अन्य मांगो को लेकर यह हड़ताल है। वर्तमान में एसोसिएशन के सदस्य 20 बैंकों में हैं। हड़ताल में ग्रामीण एवं सहकारी बैंकों की शाखाएं भी शामिल हैं। संघ में राज्य में 20 हजार से अधिक सदस्य हैं।

बैंक अधिकारियों की क्या हैं मांगें -स्केल वन से लेकर स्केल सात तक के सभी बैंक अधिकारियों को केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों के समान वेतन मिले। -चार्टर ऑफ डिमांड के अनुरूप वेतन समझौता -बैंकों का कार्यदिवस 6 दिन की जगह पांच दिन किया जाए। - नई पेंशन नीति को बदलकर पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग। - बैंक को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त किया जाए और उसे सिर्फ कोर बैंकिंग करने दिया जाए।

- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर पेंशन एवं अन्य लाभ दिया। हड़ताल के बाद भी चार दिन बंद रहेंगे बैंक 21 दिसंबर को अखिल भारतीय बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 22 को चौथा शनिवार, 23 को शनिवार, 25 को क्रिसमस और 26 को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल के कारण पांच दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इस बीच 24 दिसंबर को बैंक एक दिन के लिए खुलेंगे।

chat bot
आपका साथी