काग्रेस में उथलपुथल का कारण बनेंगे बंधु-प्रदीप

रांची झाविमो से निष्कासित दो विधायकों प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उथल-पुथली की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 01:40 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:18 AM (IST)
काग्रेस में उथलपुथल का कारण बनेंगे बंधु-प्रदीप
काग्रेस में उथलपुथल का कारण बनेंगे बंधु-प्रदीप

रांची : झाविमो से निष्कासित दो विधायकों प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने की कोशिश से पार्टी के भितरखाने उथलपुथल मचा हुआ है। दोनों विधायकों ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। अब उनके कांग्रेस में शामिल होने की बस औपचारिकताएं शेष है। दोनों नेताओं के आने का भितरखाने विरोध हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेता खुलकर भी विरोध कर रहे हैं।

बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी इससे नाराज हैं। इसकी बड़ी वजह प्रदेश नेतृत्व को विश्वास में नहीं लिया जाना है। दोनों नेताओं को कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कराने का जरिया प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह बने। यही वजह है कि प्रदेश के कई नेताओं ने इसपर आपत्ति दर्ज कराई है। मांडर के विधायक बंधु तिर्की के आने से कांग्रेस में स्थापित आदिवासी नेताओं में खलबली है। बंधु तिर्की की छवि बेहतर संगठनकर्ता की रही है। उनके कांग्रेस में आने से ऐसे लोगों को धक्का लगेगा। उधर, प्रदीप यादव का विरोध संताल परगना में सक्रिय कांग्रेस नेताओं का धड़ा कर रहा है। पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव की छवि तेजतर्रार नेता के तौर पर है। संताल परगना में वे आरंभ से सक्रिय और प्रभावी हैं। यही कारण है कि पहले से जगह जमाए नेता नहीं चाहते कि प्रदीप यादव की एंट्री हो।

-------

18 हो जाएगी विधायकों की संख्या :

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस हाशिये पर थी। आश्चर्यजनक तौर पर चुनाव में कांग्रेस के 16 प्रत्याशियों को जीत हासिल करने में कामयाबी मिली। दो विधायकों प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के शामिल होने के बाद विधायकों की संख्या 18 हो जाएगी।

--------------------

chat bot
आपका साथी