Coronavirus Update: जूम एप से रांची विवि में ऑनलाइन क्लास पर रोक Ranchi News

रांची विश्वविद्यालय में जूम एप के माध्यम से क्लास शुरू होने के साथ ही इस पर रोक लगा दी गई है। अब रांची विवि में जूम एप से कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2020 09:15 AM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 09:15 AM (IST)
Coronavirus Update: जूम एप से रांची विवि में ऑनलाइन क्लास पर रोक Ranchi News
Coronavirus Update: जूम एप से रांची विवि में ऑनलाइन क्लास पर रोक Ranchi News

रांची, जासं। रांची विश्वविद्यालय में जूम एप के माध्यम से क्लास शुरू होने के साथ ही इस पर रोक लगा दी गई है। अब रांची विवि में जूम एप से कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। यह रोक कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय के निर्देश पर लगाई गई है। इसमें कहा गया है कि अब जूम एप का उपयोग कॉलेज या विभाग नहीं करेगा। यूजीसी के एक नोटिफिकेशन को आधार बनाकर जूम एप पर रोक लगाई गई है।

बीआइटी के एक्सपर्ट दे रहे ऑनलाइन क्लास की ट्रेनिंग

रांची विश्वविद्यालय के 10 शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास के लिए बीआइटी मेसरा के एक्सपर्ट ट्रेनिंग दे रहे हैं। मानव संसाधन विकास विभाग की पहल पर यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन सिस्टम को और मजबूत करना है। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि लेसन प्लान कैसे डिजाइन किया जाता है़, कैसे बच्चों को पढ़ाया जाए व भविष्य में कैसे ऑनलाइन कोर्स करवाना है आदि की जानकारी दी गई। एक घंटे की ट्रेनिंग में शिक्षकों को मूडल क्लाउड का इस्तेमाल कैसे करना है की भी जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी