संवर रहा बड़ा तालाब, तस्‍वीरों में देखें रांची की एक सुबह

हर सुबह कलाकार सात बजे तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद पेटिंग का काम शुरू कर देते हैं। किनारे की दीवाल पर सोहराई पौधारोपण जल-थल के जीवों का चित्र और प्रेरक बातें लिखी जा रही है। साथ ही सीढ़ियों को विभिन्न रंगों से रंगा जा रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:51 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:51 AM (IST)
संवर रहा बड़ा तालाब, तस्‍वीरों में देखें रांची की एक सुबह
संवर रहा बड़ा तालाब, तस्‍वीरों में देखें रांची की एक सुबह। जागरण

रांची (संजय सुमन) । हाईकोर्ट की फटकार और नगर निगम के प्रयास से एक बार फिर से रांची के ह्दय स्थल में बसे बड़ा तालाब को सवारने का काम जोरों से चल रहा है। इसके लिए तालाब की साफ-सफाई के साथ किनारे की दीवाल पर सुंदर पेटिंग बनाकर लोगों को आकर्षित किया जा रहा है।

यहां हर सुबह कलाकार सात बजे तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद पेटिंग का काम शुरू कर देते हैं। किनारे की दीवाल पर सोहराई, पौधारोपण, जल-थल के जीवों का चित्र और प्रेरक बातें लिखी जा रही है। साथ ही सीढ़ियों को विभिन्न रंगों से रंगा जा रहा है। जल्द ही रांची को एक खुबसूरत स्थान सुबह की सैर और शाम की मौज के लिए मिल जाएगा।

chat bot
आपका साथी