साईं मंदिर में बाबा को कराया गया विशेष शाही स्नान

गुरु पूर्णिमा पर साई मंदिर पुंदाग में गुरु पूर्णिमा पर कई विशेष आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 01:42 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:11 AM (IST)
साईं मंदिर में बाबा को कराया गया विशेष शाही स्नान
साईं मंदिर में बाबा को कराया गया विशेष शाही स्नान

जागरण संवाददाता, रांची : गुरु पूर्णिमा पर साई मंदिर पुंदाग में गुरु पूर्णिमा पर कई विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह काकड़ आरती के बाद साईं बाबा को भव्य शाही स्नान कराया गया। इसमें दूध, दही, मधु आदि से स्नान कराया गया। इसके बाद दैनिक अनुष्ठान किया गया। छोटी आरती के बाद साईं नाथ को भोग लगाया गया। मंदिर में मध्याह्न आरती के भोग को नगड़ी और धुर्वा में गरीबों के बीच वितरण कर दिया गया। साई मंदिर की संस्थापिका सदस्य सुनीता पांडेय ने बताया कि रह साल यहां गुरु पूर्णिमा पर हजारों लोग बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। कोरोना संक्रमण और सरकारी गाइडलाइन के तहत काफी कम लोग मंदिर में पूजा में शामिल हुए। हालांकि दिन में भर यहां ओम साई राम का जप चलता रहा। मंदिर के पुजारियों के द्वारा रात में आरती के साथ बाबा को विशेष भोग का अर्पण किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया।

---

बड़ों का पैर छूकर छात्रों ने लिया आशीर्वाद

जासं, रांची : निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में रविवार को ऑनलाइन गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी, माता-पिता तथा बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और संकल्प लिया कि अपने गुरु व माता पिता के आदर्शों का अनुशरण करेंगे। स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य का ऐसा संबंध है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जैसे ऑक्सीजन के बिना जिदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीं, विद्यालय की सचिव सीमा शर्मा ने कहा कि गुरु एक ऐसा माध्यम है, जो हमें अपने जीवन को सफल बनाने का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

----

गायत्री परिवार ने की घर पर गुरु पूजा

जासं, रांची : गायत्री परिवार मंडल के द्वारा सिंह मोड़ स्थित विकास नगर में मनाया गया। यहां मंडल के सदस्यों के द्वारा सुबह पांच बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का अखंड ज्योति जलाकर गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया गया और शाम में एक संकल्प हवन-यज्ञ संपन्न किया गया। रांची के शक्तिपीठों, प्रज्ञा पीठों गायत्री मंडलों और दलादली बागीचा टोली पीठ रातू शाखा में भी यह परिव्राजक एवं पुजारी पुरोहितों द्वारा यह कार्यक्रम नियम संयम के साथ मनाया गया। इसमें जय नारायण प्रसाद, शीला देवी, पूजा देवी, ऋषि बाला विपुल कुमार सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी