top menutop menutop menu

Coronavirus: बाबा रामदेव ने बताया कोरोना से लड़ने का आसान उपाय, रोज करें यह काम

कोडरमा, जासं। Coronavirus योगगुरु स्वामी रामदेव ने देशवासियों को कोरोना वायरस से आतंकित नहीं होने की सलाह देते हुए कहा कि तीन प्रकार के प्राणायाम और पांच तरह की आयुर्वेदिक औषधियों से इस वायरस से होने वाली बीमारी से दूर रहा जा सकता है। वे शुक्रवार को कोडरमा जिले के मरकच्चो में चल रहे यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

बाबा बोले, गिलोय का सेवन कर दूर भगा सकते हैं कोरोना वायरस

योगगुरु ने कहा कि कोरोना से भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम के नियमित अभ्यास करने व हल्दी, काली मिर्च, गिलोय, अदरक व तुलसी का काढ़ा बनाकर नियमित सेवन से कोरोना वायरस प्रभावित नहीं करेगा। जिन्हें हो गया है, वह सुबह शाम इस औषधीय काढ़ा का सेवन करें। बाबा ने कहा कि कोरोना वायरस के लक्षण जिनमें भी दिखाई दे रहे हैं, वे सुबह-शाम गिलोय का सेवन कर इसे दूर भगा सकते हैं। बाबा ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे मुकाबला करने के लिए योग सबसे बेहतर और आसान तरीका है।

यज्ञ में भाग लेने कोडरमा के मरकच्चो पहुंचे थे बाबा रामदेव

इससे पूर्व मरकच्चो पहुंचने के बाद बाबा रामदेव यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और यजमानों को आशीर्वाद दिया। बाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को योग से निरोग रहने की सलाह दी। साथ ही शराब, गुटखा जैसे दुव्र्यसनों से दूर रहने को कहा। मौके पर उन्होंने कुछ योगाभ्यास भी करके दिखाए। साथ ही अलग-अलग योगासनों से होनेवाले फायदे के बारे में बताए। बाबा ने उपस्थित जनसमूह को गायत्री मंच का उच्चारण कराया। इस मौके पर पतंजलि योग समिति की ओर से भी हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा के साथ सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव के अलावा पतंजलि योग समिति और यज्ञ समिति के लोग शामिल हुए।

जहां पूरे देश-दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा है वहीं पतंजलि याेगपीठ के पुरोधा योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि कोरोना से भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। नियमित योग और आयुर्वेद चिकित्‍सा पद्धति के जरिये हम कोरोना से आसानी से लड़ सकते हैं। शुक्रवार को झारखंड के कोडरमा पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि तीन प्राणायाम और पांच औषधीय सामग्री के सेवन से कोरोना हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। योग गुरु बाबा रामदेव कोडरमा के मरकच्चो में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे।

मरकच्चो पहुंचने के बाद बाबा रामदेव ने यंग मंडप की परिक्रमा पूरी की और यज्ञ में शामिल यजमानों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही महायज्ञ की पूर्णाहुति में बाबा रामदेव ने हवन भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना से भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। तीन तरह के प्राणायाम का नियमित अभ्यास करें साथ ही हल्दी, काली मिर्च, गिलोय, अदरक और तुलसी का काढ़ा बनाकर नियमित सेवन करने से कोरोना वायरस का अटैक कभी नहीं होगा।

बाबा रामदेव ने कहा कि जिन्हें कोरोना वायरस का अटैक हो गया है वे सुबह और शाम इस औषधीय काढ़ा का जरूर सेवन करें। कोरोना वायरस के लक्षण जिनमें भी दिखाई दे रहे हैं, वे सुबह शाम गिलोय का सेवन कर इसे दूर भगा सकते हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे मुकाबला करने के लिए योग सबसे बेहतर और आसान तरीका है। योग को अपनाकर कोरोना वायरस को दूर भगाया जा सकता है।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.