झारखंड में बदला आयुष्मान भारत योजना का नाम, जानिए क्या है नया नाम

Jharkhand News झारखंड में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का नाम बदल गया है। झारखंड में अब इस योजना का नाम आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना हो गया है। केंद्र की सहमति मिलने के बाद यह नाम बदला गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:21 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:21 AM (IST)
झारखंड में बदला आयुष्मान भारत योजना का नाम, जानिए क्या है नया नाम
झारखंड में बदला आयुष्मान भारत योजना का नाम। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का नाम बदल गया है। झारखंड में अब इस योजना का नाम आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना हो गया है। केंद्र की सहमति मिलने के बाद यह नाम बदला गया है। झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डा. भुवनेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

झारखंड में योजना का नाम बदलने को लेकर राज्य सरकार ने तर्क दिया था कि इस योजना में अधिक राशि राज्य द्वारा वहन किया जाता है। इसपर केंद्र ने कहा कि आयुष्मान भारत का नाम नहीं बदलकर इसके आगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना किया जा सकता है। इसपर राज्य सरकार तैयार हो गई। अब गोल्डन कार्ड तथा अन्य दस्तावेज में योजना का नाम बदलने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत आर्थिक-सामाजिक आधार पर पिछड़े लोगों के सर्वेक्षण-2011 में शामिल 25 लाख परिवारों को ही लाभ देने की स्वीकृति दी है। इन परिवारों पर होनेवाले खर्च का 60 फीसद वहन केंद्र सरकार करती है, जबकि 40 फीसद भुगतान राज्य सरकार करती है। राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में आनेवाले सभी लाल व पीला कार्डधारियों को इसमें शामिल किया है। इस 32 लाख अतिरिक्त परिवारों पर होनेवाले खर्च का सौ फीसद भुगतान राज्य सरकार करती है।

दैनिक जागरण ने सबसे पहले प्रकाशित की थी खबर

दैनिक जागरण ने पिछले साल पांच जुलाई के अंक मेें ही झारखंड में योजना का नाम बदलने की तैयारी की खबर प्रकाशित की थी। उस समय इसे लेकर केंद्र से अनुमति लेने की तैयारी की बात चल रही थी।

chat bot
आपका साथी