श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए रांचीवासी दिल खोलकर दे रहे दान, घर-घर घूम रही स्‍वयंसेवकों की टोली

Ayodhya Ram Mandir Donation रांची के सांसद संजय सेठ ने एक लाख का चंदा दिया। उसके बाद सभी लोग ताना भगत की बस्ती में गए। वहां से चंदा लिए। पंचमुखी से शोभायात्रा निकलते हुए पूरे मोरहाबादी इलाके में जन जागरण किया गया। जगह-जगह पत्रक और रसीद काटा गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:20 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए रांचीवासी दिल खोलकर दे रहे दान, घर-घर घूम रही स्‍वयंसेवकों की टोली
राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देते रांची के सांसद संजय सेठ।

रांची, जासं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए रांची के लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं। सैकड़ों लोग शहर में अलग-अलग टोली बनाकर घर-घर जा रहे हैं। न्यू एरिया मोरहाबादी के पंचमुखी मंदिर से जब जन जागरण की शुरुआत की गई, उस मौके पर आरएसएस के झारखंड प्रांत प्रचारक रवि शंकर, धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख शिव मूर्ति, इंद्रजीत यादव सहित कई लोग थे। मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने एक लाख रुपये का चंदा दिया। उसके बाद सभी लोग टाना भगत की बस्ती में गए। वहां से चंदा लिया।

पंचमुखी से शोभायात्रा निकलते हुए पूरे मोरहाबादी इलाके में जन जागरण किया गया। जगह-जगह पत्रक और रसीद काटा गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण के शशि भूषण, डाॅ. सोनी सिंह, नीलम देवी आदि मौजूद थे। इसके अलावा गौतम नगर में भी धन संग्रह किया गया। इधर, वाल्मीकि नगर बरियातू में बूटी पानी टंकी के पास रहने वाले उमेश कामदार ने 51 हजार, विनोद 51 हजार, समीर 51 हजार, आदित्य कुमार श्रीवास्तव 21 हजार, सुरेंद्र गुप्ता 21 हजार, अभिनंदन कुमार 11 हजार, नरसिंह कुमार 11 हजार, पंकज सोनी 11 हजार का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रवि शंकर को सौंपा।

निधि संग्रह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल, मेयर आशा लकड़ा आदि उपस्थित थे। केशव नगर धु्र्वा में सिंह सिक्यूरिटी के मालिक हरेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी रेणु देवी ने 25000 रुपये का चेक दिया। यह चेक राष्ट्र सेविका समिति की महानगर संपर्क प्रमुख गीता केशरी को सौंपा। इस मौके पर विजय केशरी, नवल किशोर सिंह, धीरज कुमार सिंह सहित कई लोग थे। उधर पहाड़ी मंदिर से निधि संग्रह अभियान की शुरुआत पूजा पाठ के साथ की गई। इस अवसर पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, सुजीत सिंह, निशांत यादव, अशोक पांडे, नमन भरतीया, प्रीतम सोनी, अमित अग्रवाल, प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों लोग थे।

chat bot
आपका साथी