अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए रांची में चलाया गया धन संग्रह अभियान

श्री श्री काली पूजा समिति एवं शिव मंदिर समिति साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया के कमेटी के तत्वधान में धन संग्रह अभियान का संचालन किया गया। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के इस अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:14 PM (IST)
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए रांची में चलाया गया धन संग्रह अभियान
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए रांची में चलाया गया धन संग्रह अभियान। जागरण

रांची, जासं । श्री श्री काली पूजा समिति एवं शिव मंदिर समिति साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया के कमेटी के तत्वधान में धन संग्रह अभियान का संचालन किया गया। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के इस अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें मुख्य रूप से राम सिंह मंटू सिंह,गोपाल पांडे ,अमित सिंह ,अमित उमाशंकर ताती, राजू जी,  भीम शर्मा, और भी बहुत सारे कमेटी के लोग उपस्थित थे।

लोगों ने भव्य राम मंदिर के निर्माण की जताई उम्मीद

धन संग्रह अभियान से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए समाज के लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इस में धन की कमी कहीं आड़े नहीं आएगी। इस महा अभियान में लोग अपनी क्षमता के अनुसार दान दे रहे हैं। न्यूनतम कूपन ₹10 निर्धारित किया गया है। उद्देश्य यह है कि गरीब से गरीब आदमी इस अभियान से जुड़कर मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दे सकें।

chat bot
आपका साथी