जज उत्तम आनंद की हत्या के बाद रांची में ऑटो चोरी के केस बने गंभीर, लगातार हो रही FIR

धनबाद में जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर मारकर हत्या के बाद रांची में भी ऑटो चोरी के केस गंभीर हो गए हैं। चोरी के मामलों में तुरंत एफआइआर दर्ज हो रहे। जबकि चोरी गए ऑटो भी बरामद किए जा रहे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:53 AM (IST)
जज उत्तम आनंद की हत्या के बाद रांची में ऑटो चोरी के केस बने गंभीर, लगातार हो रही FIR
जज उत्तम आनंद की हत्या के बाद रांची में ऑटो चोरी केस बने गंभीर। जागरण

रांची, जासं । धनबाद में जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर मारकर हत्या के बाद रांची में भी ऑटो चोरी के केस गंभीर हो गए हैं। चोरी के मामलों में तुरंत एफआइआर दर्ज हो रहे। जबकि चोरी गए ऑटो भी बरामद किए जा रहे हैं। पहले सस्ती कीमतों की पुरानी ऑटो रहजे पर केवल सनहा दर्ज करवाकर लोग छोड़ देते थे। अब एफआइआर दर्ज होने लगे हैं। रांची के कोतवाली थाने में बुधवार को ऑटो चोरी के बाद एफआइआर दर्ज कराई गई। हटिया के चांदनी चौक निवासी अरविंद पटेल उर्फ राजीव रंजन ने ऑटो चोरी का केस दर्ज कराया है।

जिसमें बताया है कि उनकी ऑटो (जेएच01 एए-2962) तीन अगस्त की रात नौ बजे नागाबाबा खटाल स्थित सब्जी बाजार से चोरी हो गई। वर्ष 2011 में ऑटो खरीदा था। सब्जी लाने-ले जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल होता था। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इधर, पंडरा थाने की पुलिस ने चोरी की गई अज्ञॅटो बरामद कर लिया है। इस मामले मेें चोरी के आरोपित मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। सुबह के समय जनता पेट्रोल पंप के पास से राजू कुमार प्रसाद की ऑटो चोरी हो गई थी। इस चोरी के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 6 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया।

हर महीने चोरी होते हैं 300 से ज्यादा वाहन

रांची जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हर महीने 300 से ज्यादा वाहनों की चोरियां होती है। इनमें करीब एक दर्जन ऑटो की भी चोरी होती है। इनमें ज्यादातर केस एफआरटी होती है। इससे लोग इंश्योरेंस लाभ लेकर चुप बैठ जाते हैं। जबकि बिना इनश्योर्ड वहन वाले ज्यादातर मामलों में लोग पुलिस को लिखित सूचना देकर सनहा दर्ज करवा कर छोड़ दिया करते थे। अब धनबाद मर्डर केस को देखते हुए गंभीर हो गए हैं। पुलिस भी गंभीरता दिखा रही है।

chat bot
आपका साथी