आटो पलटा, महिला सहित दो की मौत, 11 घायल

एनएच-33 फोरलेन पर एक आटो के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। 11 जख्मी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:05 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:05 AM (IST)
आटो पलटा, महिला सहित दो की मौत, 11 घायल
आटो पलटा, महिला सहित दो की मौत, 11 घायल

संसू, ओरमाझी : एनएच-33 फोरलेन पर एक आटो के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा सहित 11 लोग घायल हो गए हैं। आटो में चालक सहित कुल 13 लोग सवार थे। सभी शुक्रवार को दोपहर में ओरमाझी बाजार से आटो में सवार हो टुंडाहुली बिजाग व लुपुंगा अपने घर जा रहे थे। आटो जैसे ही पालू के पास पहुंचा एक मवेशी को बचाने में पलट गया। आटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएसची, मेदाता व रिम्स भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आटो को जब्त कर लिया है। मृतक टुंडाहुली निवासी जबार अंसारी 42 वर्ष, पिता बिगलाहा अंसारी व नया टोला आनंदी निवासी शुक्रमणि देवी 45 वर्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

ये हुए घायल :

नंदिता कुमारी 16 वर्ष, बबिता कुमारी 22 वर्ष, मनराज मुंडा 50 वर्ष, लैला खातुन 38 वर्ष, जागो देवी 32 वर्ष सभी टुंडाहुली के, वहीं लुपुंगा की उर्मीला देवी 45 वर्ष व चरण देवी 43 वर्ष शामिल हैं। इसके अलावा रामगढ़ जिला भुरकुंडा मधुकमा की हेमंती देवी 32 वर्ष और बिजाग की पिंकी देवी के अलावे लगभग एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया है। सभी का उपचार विभिन्न हास्पिटल में चल रहा है। देर शाम तक घायल के स्वजन व गाव वाले घायल का हाल जानने को परेशान थे।

----

सड़क हादसे में महिला गंभीर

संसू, बेड़ो : थाना क्षेत्र के राची गुमला मुख्य मार्ग पर जरिया गाव के समीप शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे मारुति ओमन और धान लदे ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार इटकी गाव निवासी 40 वर्षीय महिला शबनम परवीन पति मो शोएब गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को उठाकर इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इधर कार चालक ने बताया कि वे इटकी से केशा गाव आ रहे थे। इसी दौरान गुमला की ओर से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

chat bot
आपका साथी