आटो चालक यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूलना बंद करें

भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि रांची में आटो चालक सवारियों से मनमाना भाड़ा वसूल रहे हैं। कोविड नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब भी भाड़ा कोविड के दौरान लागू निर्देश के अनुसार ले रहे हैं। जो गलत है ।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:43 PM (IST)
आटो चालक यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूलना बंद करें
भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा है कि रांची में आटो चालक मनमाना भाड़ा वसूल रहे हैं।

रांची, जासं। भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि रांची में आटो चालक सवारियों से मनमाना भाड़ा वसूल रहे हैं। कोविड नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाड़ा पूर्वत की तरह लागू रहना चाहिए। वे अब भी भाड़ा कोविड के दौरान लागू निर्देश के अनुसार ले रहे हैं। जो सरासर गलत और आम जनता की गाढ़ी कमाई की खुलेआम लूट है ।

भाकपा ने उपायुक्त से मांग की है कि प्रशासन भाड़ा निर्धारित कर लोगों के हित की रक्षा करे तथा लोगो की गाढ़ी कमाई लूटने से बचाए। साथ ही यह भी मांग की है कि 20 किलोमीटर के दायरे से सिटी बसों का परिचालन करे  ताकि दूर दराज से आने बाले छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान एवं सैकड़ों मरीजों को राहत मिल सके। रांची से कांके पहले 10 रुपये भाड़ा था। अभी 30 रुपये है। रांची से बूटी मोड पहले 12 रुपये था अभी 30 रुपये है। रांची रातू रोड  से पिस्का मोड 10 रुपये किराया है, अभी 20 रुपये लिए जा रहे हैं। यह जनता के साथ अन्याय है।

chat bot
आपका साथी