रांची के कांके में डूबने से ऑटोचालक की मौत, गोताखोरों को बड़ी मशक्‍कत के बाद मिला शव Ranchi News

नदी में डूबने के बाद ऑटो चालक का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। वह कांके के होचर इलाके का रहने वाला था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 02:05 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 05:58 PM (IST)
रांची के कांके में डूबने से ऑटोचालक की मौत, गोताखोरों को बड़ी मशक्‍कत के बाद मिला शव Ranchi News
रांची के कांके में डूबने से ऑटोचालक की मौत, गोताखोरों को बड़ी मशक्‍कत के बाद मिला शव Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के  होचर पुल के पास ऑटो धोने के दौरान एक चालक के डूब जाने से मौत हो गई। नदी में डूबने के बाद चालक का शव बरामद कर लिया गया है। मौके पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से चालक का शव ढूंढा जा सका। कांके पुलिस ने मदद के लिए एनडीआरएफ को भी सूचना दी थी। ऑटो चालक विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपना ऑटो यहां धोने पहुंचा था।

मृतक चालक का नाम अभिमन्यु शर्मा (22 साल), पिता- नाम सुरेश मिस्त्री बताया गया है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह कांके के होचर मोहल्‍ले का रहने वाला था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला गया।

chat bot
आपका साथी