Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें, ठंड बढ़ रही है, ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो कंबल साथ लेकर आएं

Indian Railway स्पेशल ट्रेनों को सामान्य के तौर पर परिचालन करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। मगर पहले ही तरह ट्रेनों में मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यात्रियों को अपने साथ कंबल ले जाना मजबूरी बन गई है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 10:56 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 10:56 AM (IST)
Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें, ठंड बढ़ रही है, ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो कंबल साथ लेकर आएं
ट्रेनों में यात्रियों को अपने साथ कंबल ले जाना मजबूरी बन गई है।

रांची, जासं। स्पेशल ट्रेनों को सामान्य के तौर पर परिचालन करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। मगर, पहले ही तरह ट्रेनों में मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ठंड के बढ़ने से अब यात्रियों की समस्या और बढ़ गई है। यही कारण है कि यात्रियों को अपने साथ कंबल ले जाना मजबूरी बन गई है। लगेज में उनका कंबल भी शामिल रहता है। ऐसे में उनका लगेज काफी बढ़ जाता है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हालांकि, कुछ जोन ने कंबल देने की सेवा शुरू करने के पहले अपनी तैयारी शुरू कर दी है, ताकि रेलवे बोर्ड से आदेश मिलते ही यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। लेकिन, दक्षिण पूर्व रेलवे या फिर रांची रेल मंडल में ऐसी कोई तैयारी नहीं है। जोन और मंडल भी मुख्यालय के आदेश का इंतजार कर रहा है।

वहीं, यात्रियों की भी मांग है कि जब कोरोना के मामले कम हुए हैं तो ट्रेनों में पहले की तरह सुविधा क्यों नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि लगेज के साथ-साथ कंबल ले जाने में काफी परेशानी होती है। इससे लगेज और बढ़ जाता है। जब परिवार साथ में हो तो यह समस्या और बढ़ जाती है। दूसरी तरफ बेडरोल और खाने को लेकर भी कोई निर्देश नहीं है। सरकार को इस सोच से बाहर आना होगा कि कंबल से महामारी फैलेगी। तब तो होटल इंडस्ट्रीज बंद कर देना चाहिए। जब यात्रा के दौरान आरटीपीसीआर और वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट को देखा जाता है, तो ट्रेन में पुरानी व्यवस्था को लागू करना चाहिए।

- प्रेम कटारूका,सचिव, झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन।

जब हर क्षेत्र में सारी सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं, तो ट्रेन में कंबल की सुविधा को शुरू क्यों नहीं की गई है। सरकार को चाहिए कि पहले की तरह व्यवस्था को लागू करे।

- अरूण जोशी

सदस्य, चैंबर ऑफ कॉमर्स

कंबल को लेकर रेलवे द्वारा कोई निर्देश नहीं मिला है, जेसे ही मुख्यालय से आदेश मिलेगा। यात्रियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।

- आदित्य चौधरी, सीनियर डीओएम, रांची रेल मंडल।

chat bot
आपका साथी