मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें... सरकार ने एक जून तक के लिए लागू की नई व्यवस्था Koderma News

Koderma News Jharkhand Samachar Corona Update अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देश के किसी भी हिस्से से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र जाना है तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव चाहिए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:03 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:40 PM (IST)
मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें... सरकार ने एक जून तक के लिए लागू की नई व्यवस्था Koderma News
Koderma News, Jharkhand Samachar, Corona Update महाराष्ट्र जाना है तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव चाहिए।

झुमरीतिलैया (कोडरमा), जासं। Koderma News, Jharkhand Samachar, Corona Update मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें। अगर आप मुंबई या महाराष्ट्र के किसी भी शहर में जा रहे हैं तो अपने साथ आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जरूर रख लें। इस रिपोर्ट के बगैर महाराष्ट्र के किसी भी शहर में आप एंट्री नहीं कर पाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने एक जून तक के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान और गोवा जैसे राज्यों ने भी दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर नि‍गेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र से सटे राज्यों के लिए इसे लागू किया था। पर अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देश के किसी भी हिस्से से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। महाराष्ट्र पहुंचने के 48 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट मान्य होगी। लेकिन मुश्किल बात है कि झारखंड के जिलों में आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट सैंपल लेने के तीन-चार दिन बाद आती है। राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना के बाद रेलवे ने भी ट्विटर समेत अन्य माध्यमों से यात्रियों को इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है।

कोडरमा और आसपास से महाराष्ट्र की तीन ट्रेनें

कोडरमा और आसपास से मुंबई जाने के लिए तीन ट्रेनें चलती हैं। इनमें हावड़ा मुंबई मेल प्रतिदिन चलती है। धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस व रांची लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेनें हैं। रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस रांची, बोकारो, गोमो और पारसनाथ, कोडरमा होकर महाराष्ट्र जाती है।

chat bot
आपका साथी