एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड को दो बड़ी मेजबानी सौंपी

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने दो महत्वपूर्ण आयोजनों की जिम्मेवारी झारखंड को सौंपी है सोमवार को जयपुर में हुए फेडरेशन की एजुकेटिव काउंसिल की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रेस वाक और सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड एथलेटिक्स संघ को दी है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:22 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:22 AM (IST)
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड को दो बड़ी मेजबानी सौंपी
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड को दो बड़ी मेजबानी सौंपी। जागरण

रांची, खेल संवाददाता। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने दो महत्वपूर्ण आयोजनों की जिम्मेवारी झारखंड को सौंपी है सोमवार को जयपुर में हुए फेडरेशन की एजुकेटिव काउंसिल की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रेस वाक और सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड एथलेटिक्स संघ को दी है। रांची के मोराबादी में पिछले 2 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स

रेस वाक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसको देखते हुए फेडरेशन ने अगले 5 साल तक इसकी मेजबानी झारखंड एथलेटिक्स संघ को दी है। वही सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन टाटा के साथ मिलकर अगले 5 साल तक जमशेदपुर में किया जाएगा। काउंसिल की बैठक में भाग लेने के बाद भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष व झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष दुकान पाठक ने बताया कि रांची और जमशेदपुर की आधारभूत संरचना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला ने जमशेदपुर का दौरा किया था और एथलेटिक्स के विकास और आयोजन को लेकर टाटा प्रबंधन से बात की थी।

उक्त बैठक में टाटा ने एथलेटिक्स के विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया था। उसी आलोक में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अगले 5 साल तक सीनियर एथलेटिक्स की मेजबानी टाटा के सहयोग से जमशेदपुर में करने का निर्णय लिया है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कोरोना काल में रांची में हुए अंतरराष्ट्रीय रेस वाक के सफल आयोजन के लिए झारखंड सरकार और झारखंड एथलेटिक्स संघ की प्रशंसा की है। इन आयोजनों की सफलता को देखते हुए ही झारखंड एथलेटिक्स संघ को 5 साल तक इसके आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी