Niti Aayog Delta Ranking: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए गढ़वा को मिला देश में 7वां स्थान

Niti Aayog Delta Ranking नीति आयोग की जारी डेल्टा रैंकिंग में 59.9 स्कोर मिला। मेघालय का रिभोई एवं असम का हैलाकांडी जिला पहले पायदान पर है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 01:04 PM (IST)
Niti Aayog Delta Ranking: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए गढ़वा को मिला देश में 7वां स्थान
Niti Aayog Delta Ranking: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए गढ़वा को मिला देश में 7वां स्थान

गढ़वा, जासं। Niti Aayog Delta Ranking शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए झारखंड के गढ़वा जिले को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग में देश में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिले को इस मामले में 59.9 स्कोर मिला है। जुलाई 2020 के लिए जारी इस रैंकिंग में पहला स्थान मेघालय के रिभोई एवं असम के हैलाकांडी जिले को मिला है, जबकि दूसरे स्थान पर असम का ही डारंग और तीसरे स्थान पर मिजोरम ममिट जिला है।

इससे इतर चौथे स्थान पर ओडिशा का नुआपाडा, पांचवें पर छत्तीसगढ़ का विलासपुर व उत्तरप्रदेश का सोनबर्षा तथा छठे स्थान पर राजस्थान का मेवात जिला रहा। बताते चलें कि नीति आयोग द्वारा हर महीने आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग जारी की जाती है।

जिले में नीति आयोग का काम देख रहे सिद्धांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं जलस्रोत, आधारभूत संरचना, कौशल विकास समेत अन्य बिंदुओं पर भी रैंकिंग जारी की गई है। मगर इसमें गढ़वा जिले को उचित स्थान नहीं मिल सका है। हालांकि कई क्षेत्रों में गढ़वा जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसके लिए उसे पूर्व में भी सम्मान मिल चुका है।

chat bot
आपका साथी