रांची में 10 से 30 मार्च तक सेना बहाली रैली, तैयारियों को ले अधिकारियों ने दिए निर्देश

रांची के मोरहाबादी मैदान में 10 से 30 मार्च तक प्रस्तावित सेना बहाली के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को सेना एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:13 PM (IST)
रांची में 10 से 30 मार्च तक सेना बहाली रैली, तैयारियों को ले अधिकारियों ने दिए निर्देश
मोरहाबादी मैदान में 10 से 30 मार्च तक सेना बहाली रैली। जागरण

रांची, जासं । रांची के मोरहाबादी मैदान में 10 से 30 मार्च तक प्रस्तावित सेना बहाली के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को सेना एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित कमरा संख्या 207 में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निदेशक सेना भर्ती कर्नल आइएस पटियाल, सहायक भर्ती पदाधिकारी सूबेदार एसएस चैहान, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोंदा, कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान निदेशक सेना भर्ती, कर्नल आइएस पटियाल ने पीपीटी के माध्यम से सेना बहाली की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने पंडाल निर्माण, बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति आदि को लेकर विचार विमर्श किया। अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था लोकेश मिश्रा ने आवश्यक व्यवस्थाओं की सूची बनाकर संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने का निर्देश जिला नजारत उप समाहर्ता को दिया। मजिस्ट्रेट की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी